Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Up to 37% risk of COPD among smokers

Delhi NCR News: धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी का खतरा 37 फीसदी तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अध्ययन में 23 शोधों और 27,319 वयस्कों के आंकड़ों का विश्लेषण, डॉक्टरों ने समय पर जांच और धूम्रपान छोड़ने की दी सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिगरेट पीने की आदत फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। धूम्रपान करने वालों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) होने का खतरा काफी अधिक रहता है। बीएमसी पल्मोनरी मेडिसिन में प्रकाशित हुए एक अध्ययन के अनुसार, देश में धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी की औसत दर 37 फीसदी पाई गई है। इस अध्ययन में 23 शोधों और 27,319 भारतीय वयस्कों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, वहां सीओपीडी से होने वाली 10 में से आठ मौतों के लिए सिगरेट पीना प्रमुख कारण है। सीओपीडी फेफड़ों की गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस की नलियां धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती हैं। इससे मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। लगातार खांसी, बलगम आना और सांस फूलना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
विज्ञापन

बीमारी का पता देर से चलता है
सेंटर फॉर चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी डिजीज के निदेशक पवन गुप्ता ने बताया कि सीओपीडी का पता अक्सर काफी देर से चलता है। कई बार फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचने के बाद बीमारी की पहचान होती है। लगातार खांसी, बलगम और सांस लेने में परेशानी को बढ़ती उम्र या धूम्रपान का सामान्य असर समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और स्पाइरोमेट्री टेस्ट से बीमारी का पता लगाया जा सकता है। सही इलाज से इसे नियंत्रित करना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकोटीन की लत छोड़ने में बाधा
पल्मोनोलॉजी विभाग के प्रमुख चंद्रमणि पंजाबी के अनुसार, निकोटीन की लत के कारण सिगरेट छोड़ना आसान नहीं होता। कई लोग बार-बार कोशिश करने के बावजूद दोबारा धूम्रपान शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों को चिकित्सकीय सलाह, उचित इलाज और लगातार सहयोग की जरूरत होती है। डॉक्टरों का कहना है कि धूम्रपान पूरी तरह छोड़ना सीओपीडी से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। जो वयस्क सिगरेट छोड़ने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अन्य विकल्पों का मूल्यांकन किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी विकल्प को खुद से सुरक्षित मानकर अपनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed