{"_id":"6781d56f121fb7a10308da40","slug":"up-to-20-applications-for-ipu-poland-s-first-dual-degree-program-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईपीयू-पौलेंड के पहले ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के लिए 20 तक आवेदन, इस आधार पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईपीयू-पौलेंड के पहले ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के लिए 20 तक आवेदन, इस आधार पर होगा दाखिला
Sat, 11 Jan 2025 07:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:50 AM IST
सार
दाखिला कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रोग्राम की खास बात यह है कि छात्रों को केवल आईपीयू की ट्यूशन फीस देनी होगी, उन्हें कोई भी अतिरिक्त ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने पोलैंड की एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको के साथ शुरू किए गए पहले ड्यूल प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत डिजिटल प्रोडक्शन फॉर सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग में मॉस्टर ऑफ साइंस प्रोग्राम शुरू किया गया है। चार सेमेस्टर के इस प्रोग्राम में पहले दो सेमेस्टर एजीएच यूनिवर्सिटी व तीसरा-चौथा सेमेस्टर आईपीयू में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
दाखिला कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रोग्राम की खास बात यह है कि छात्रों को केवल आईपीयू की ट्यूशन फीस देनी होगी, उन्हें कोई भी अतिरिक्त ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। स्नातक में न्यूनतम 60 फीसदी अंक और गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या ऑपरेशनल रिसर्च में कम से कम एक कोर्स करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रोग्राम मार्च 2025 में शुरू होगा। प्रोग्राम के पूरा होने पर छात्रों को दोहरी डिग्री मिलेगी, जो आईपीयू और एजीएच यूनिवर्सिटी की ओर से अलग-अलग प्रदान की जाएगी। आईपीयू के कुलपति प्रो. महेश वर्मा और एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको के रेक्टर प्रो जर्जी लिस ने इस सहयोग के महत्व पर जोर दिया है जो वैश्विक अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने पोलैंड की एजीएच यूनिवर्सिटी ऑफ क्राको के साथ शुरू किए गए पहले ड्यूल प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत डिजिटल प्रोडक्शन फॉर सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग में मॉस्टर ऑफ साइंस प्रोग्राम शुरू किया गया है। चार सेमेस्टर के इस प्रोग्राम में पहले दो सेमेस्टर एजीएच यूनिवर्सिटी व तीसरा-चौथा सेमेस्टर आईपीयू में पूरा करना होगा। दाखिला कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रोग्राम की खास बात यह है कि छात्रों को केवल आईपीयू की ट्यूशन फीस देनी होगी, उन्हें कोई भी अतिरिक्त ट्यूशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा। प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।
विज्ञापन