{"_id":"4d98cdcf8b5f2fba1c0d50178c5ec2b4","slug":"up-till-50-discount-in-worl-book-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी करिए बुक फेयर में 50% तक सस्ती हो गईं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी करिए बुक फेयर में 50% तक सस्ती हो गईं किताबें
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पुस्तक मेला समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते पाठकों को रिझाने के लिए डिस्काउंट की धूम शुरू हो चुकी है। देसी-विदेशी प्रकाशक पाठकों को 50 फीसदी तक की छूट के साथ एक के साथ एक फ्री का तोहफा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
छूट का लाभ पाने के लिए शुक्रवार को लगभग एक लाख दर्शकों ने दिलचस्पी दिखाई। विदेशी प्रकाशकों के स्टॉल में 5 से 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बच्चों की ज्ञानवर्द्धक किताबों पर 30 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
हालांकि महिलाओं से संबंधित ब्यूटी, फैशन व किचन से संबंधित किताबों पर 20 फीसदी तक की छूट है। क्षेत्रीय भाषाओं के स्टॉल में प्रकाशक 50 फीसदी तो कई स्टॉल में एक के साथ एक पुस्तक देकर ग्राहकों को रिझा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, धर्म के स्टॉल पर एक के साथ एक फ्री व छूट का भी लाभ दिया जा रहा है। कई स्टॉल के बाहर मात्र सौ रुपये में प्रति किताब के ऑफर बोर्ड भी देखने को मिल रहे हैं।
चिल्ड्रन कार्नर में सीडी, पैन ड्राइव में भी छूट
यूं तो मेले के हर पवेलियन में बच्चों पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन पवेलियन नंबर 7 पर सीडी, पैन ड्राइव, डीवीडी से लेकर किताबों में 30 फीसदी तक छूट दी जा रही है। यहां पर किताबों के अलावा कलर, बच्चों के खिलौनों में भी छूट दी जा रही है।