फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP s first dog park open in Noida from tomorrow pool parlor and dog food facilities available

First Dog Park In UP : आज से खुलेगा प्रदेश का पहला डॉग पार्क, पूल-पार्लर और फूड समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
सार

3.85 एकड़ में विकसित और 3.86 करोड़ में तैयार यह डॉग पार्क पालतू कुत्तों को घुमाने और मनोरंजन के लिए होगा। फिलहाल इसे शुरू करते हुए पूल आदि को पानी से भरकर तैयार कर लिया गया है ताकि पालतू कुत्तों को गर्मी के मौसम में राहत मिले। 

विज्ञापन
UP s first dog park open in Noida from tomorrow pool parlor and dog food facilities available
First Dog Park In UP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-137 में नोएडा का पहला डॉग पार्क आज (शुक्रवार) से खुल जाएगा। स्थानीय निवासी यहां अपने पालतू कुत्तों को लेकर आ सकते हैं। एजेंसी चयन के बाद पालतू कुत्तों के मनोरंजन के लिए कुछ दिनों में विशेष व्यवस्था होगी। फिलहाल नोएडा प्राधिकरण इसका संचालन करेगा। दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा और उत्तर प्रदेश का पहला डॉग पार्क है।

विज्ञापन

3.85 एकड़ में विकसित और 3.86 करोड़ में तैयार यह डॉग पार्क पालतू कुत्तों को घुमाने और मनोरंजन के लिए होगा। फिलहाल इसे शुरू करते हुए पूल आदि को पानी से भरकर तैयार कर लिया गया है ताकि पालतू कुत्तों को यहां गर्मी के मौसम में राहत दिलाई जा सके। लेकिन अन्य सुविधाएं मिलने में अभी कुछ और समय लगने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईओआई के जरिए होगा एजेंसी का चयन
नोएडा प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) के माध्यम से इच्छुक एजेंसियों को संचालन का मौका देने का फैसला किया है। चयनित एजेंसी को पार्क का रखरखाव भी करना होगा। इसके अलावा डॉग पार्क का संचालन करना होगा। चयनित एजेंसी पालतू कुत्तों के खेलने से लेकर प्रशिक्षण और खाने-पीने तक की सुविधा मुहैया कराएगी। हालांकि इस  एवज में एजेंसी कितना शुल्क लेगी। इसका फैसला अभी बाद में होगा। पार्क में घुमाने आदि के लिए कोई शुल्क नहीं लेने की बात बताई गई। चयनित एजेंसी पार्क के माध्यम से ही अपना खर्च निकालेगी। इससे होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा प्राधिकरण को भी मिलेगा। संभावना है कि उक्त एजेंसी को यहां विज्ञापन आदि का भी अधिकार दिया जाएगा। कंपनी को 20 साल के लिए पार्क के संचालन का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

पालतू कुत्तों के रात में रखने की सुविधा की मांग
ऐसे परिवार जिनको सप्ताह में या महीने में शहर से बाहर जाना होता है। वह यहां पालतू कुत्तों को रात में रखने की मांग भी कर रहे हैं। वह इसके लिए शुल्क भी चुकाने को राजी हैं। ऐसे लोगों की मांग पर प्राधिकरण ने विचार करने  का फैसला किया है। हालांकि चयनित एजेंसी इसमें आगे निर्णय लेगी कि वह पालतू कुत्तों को रात में रख सकती है या नहीं। 

पार्क में यह मिलेंगी सुविधा

-पालतू कुत्तों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक
-कुत्तों के लिए चिकित्सा की सुविधा
-डॉग पार्लर
-डॉग फूड
-प्ले ग्राउंड

-डॉग पूल
-डॉग शेल्टर
-डॉग वेस्ट डिस्पोजल स्टेशन
-बड़े व छोटे डॉग के लिए अलग-अलग स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed