फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up police personals arrested taking extortionin noida

रंगे हाथ पकड़ाए वर्दीवाले, दो सस्पेंड 30 लाइन हाजिर

Wed, 02 Sep 2015 08:09 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
up police personals arrested taking extortionin noida

10 लाख रुपये की उगाही के आरोप में नोएडा पुलिस के एक एचसीपी और गाजियाबाद पुलिस के एक सिपाही को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से गाजियाबाद के दो सिपाही समेत तीन लोग फरार हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और उगाही की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उधर, नोएडा के आरोपी एचसीपी सहित गाजियाबाद के तीनों सिपाही को देर रात सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि हरौला निवासी रूपेश कुमार का सेक्टर-8 में राजपूत एंड रॉय फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से वित्तीय सेवाएं प्रदान कराने का दफ्तर है। 27 अगस्त को चार लोग वहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर ठगी भी

up police personals arrested taking extortionin noida

उन्होंने रूपेश पर इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया। साथ ही, खुद को एसटीएफ से होने की जानकारी दी। इससे रूपेश घबरा गए। उन्होंने 2.75 लाख रुपये और दो लैपटॉप दे दिए।

28 अगस्त को उनके पास फिर फोन आया। एसटीएफ से होने की जानकारी देकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। रूपेश ने यह बात नोएडा पुलिस को बताई।

कोतवाली सेक्टर-20 और क्राइम ब्रांच को जांच में लगाया गया। फोन करने वाले सोमवार को पैसा लेने आने वाले थे, लेकिन वह नहीं आए। मंगलवार को पांच लोग सेक्टर-8 पहुंचे जिनमें से दो को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने पकड़ लिया।

दो लैपटॉप भी बरामद

up police personals arrested taking extortionin noida

इनकी पहचान नोएडा पुलिस के एचसीपी विकास कुमार और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही राजीव मलिक के रूप में हुई। वहीं, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही नीरज राठी व राजेंद्र राठी और अन्य व्यक्ति विनीत मौके से फरार हो गए।

विनीत, रूपेश का निजी सुरक्षाकर्मी है। पुलिस को आशंका है कि विनीत के कहने पर ही पुलिसकर्मियों ने रूपेश से उगाही की योजना बनाई। आरोपियों से रूपेश के दो लैपटॉप बरामद हो गए हैं।

नोएडा पुलिस ने घटना की जानकारी गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र यादव को दी है। साथ ही, फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। राजीव पहले भी मुजफ्फरनगर से जेल जा चुका है।

क्राइम ब्रांच में तैनात 30 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

up police personals arrested taking extortionin noida

विकास का नाम पहले भी गाजियाबाद में पांच करोड़ की उगाही के एक मामले में आ चुका है। वह स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस में भर्ती हुआ है। इन दिनों उसने गाजियाबाद की तरफ से कबड्डी खेलने की इजाजत नोएडा एसएसपी से ले रखी थी।

क्राइम ब्रांच में तैनात एक सिपाही राजीव के नोएडा में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आने पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने 30 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसएसपी ने आरोपी सिपाही राजीव, उसके दो साथियों नीरज राठी और राजेंद्र राठी को को सस्पेंड कर दिया है। रंगदारी मांगने के आरोपी सिपाही को नोएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रंगदारी के इस मामले में नोएडा का भी एक कांस्टेबल शामिल है।

दो पुलिसकर्मियों सहित तीन आरोपी फरार

up police personals arrested taking extortionin noida

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच में एचसीपी, हेड कांस्टेबल और सिपाही मिलाकर करीब 30 पुलिसकर्र्मियों को सस्पेंड किया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी के इस प्रकार की आपराधिक वारदातों में शामिल होने से पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती है।

क्राइम ब्रांच में जल्द ही अन्य एचसीपी, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। इस दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी आवश्यकता पड़ने पर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कार्य करेंगे।

रूपेश से उगाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तारी किया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। फरार पुलिसकर्मियों व अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को सूचना देने में कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, इन्हें भी पकड़ा जाएगा।- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed