फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up police first calls women to police station then attempt to rape for opposing against them

UP पुलिस शर्मसार! पहले थाने बुलाकर पिलाई शराब, फिर रेप की कोशिश

Fri, 17 Mar 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
up police first calls women to police station then attempt to rape for opposing against them
थाने में खाकी की शर्मनाक हरकत, की रेप की कोश‌िश - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुरादनगर थाना परिसर में बुधवार को यूपी पुलिस के एक सिपाही की शर्मनाक हरकत से खाकी फिर बदनाम हो गई। उधार लिए दो हजार रुपये चुकाने के बहाने सिपाही ने महिला और उसकी सहेली को थाना परिसर में बने कमरे में बुलाया और जबरन शराब पिलाकर उनसे रेप कोशिश की।

विज्ञापन


विरोध करने पर सिपाही ने पर्स खोने का बहाना बनाकर महिलाओं की खुद ही तलाशी ली। किसी तरह दोनों महिलाओं ने थाने की दीवार फांदकर अपनी अस्मत बचाई। बुधवार सुबह पीड़ित महिलाएं थाने में शिकायत करने पहुंचीं तो उन्हें पुलिस वालों ने भगा दिया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। थाना क्षेत्र की ही एक कालोनी निवासी महिला का आरोप है कि थाना परिसर में तैनात एक सिपाही ने एक रिश्तेदार के माध्यम से उससे दो हजार रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने दो हजार लौटाने के बहाने थाना परिसर स्थित अपने कमरे में बुलाया

up police first calls women to police station then attempt to rape for opposing against them

दोपहर में करीब तीन बजे सिपाही ने उसे दो हजार लौटाने के बहाने थाना परिसर में स्थित अपने कमरे में बुलाया। वह सहेली के साथ थाने में पहुंची। आरोप है कि पहले सिपाही ने उसकी सहेली के साथ अश्लील बातें की और बाद में जबरन दोनों महिलाओं को शराब पिलाई।

इस दौरान उसने दोनों के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर सिपाही कमरे के बाहर चला गया और वापस आकर उसने दोनों पर अपना पर्स चोरी होने का आरोप लगाया।

इस बीच तीन चार सिपाही भी वहां आ गए। सिपाही ने महिला सिपाही की बजाए खुद ही उनकी तलाशी ली। महिला का कहना है कि इसी बीच मौका लगते ही वे दोनों थाने की दीवार फांदकर फरार हो गईं।

पुल‌िस है अंजान

up police first calls women to police station then attempt to rape for opposing against them
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं का आरोप है कि बुधवार सुबह जब वे सिपाही की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं तो पुलिस वालों ने उन्हें भगा दिया। मामले में एसओ हरिदयाल यादव का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वे जांच कराएंगे।

सिपाही के खिलाफ होगी कार्रवाई
अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। पीड़िता अगर लिखित में शिकायत करती हैं तो सिपाही के खिलाफ निश्चित कार्रवाई होगी। -आशीष श्रीवास्तव एएसपी सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed