फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP police constable sent a legal notice to the ADG

केजरी के मंच पर जाने की सजा भुगत रहा है ये सिपाही

Wed, 16 Apr 2014 06:34 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
UP police constable sent a legal notice to the ADG

उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही को भ्रटाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर सजा दी जा रही है। उसे अरविंद केजरीवाल की जनसभाओं में जाते रहने की वजह से कई बार ट्रांसफर तो कई बात वेतन में कटौती तक की सजा दी जा रही है।

विज्ञापन


इस सिपाही का नाम सुशील कौशिक है, जो फिलहाल एसएसपी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात है। इस लड़ाई की शुरुआत 2011 में तब हुई, जब सुशील कौशिक बागपत में तैनात थे और आप की स्वराज यात्रा के दौरान उन्होंने सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस उप महानिरीक्षक ने साल भर तक उन्हें न्यूनतम वेतनमान दिए जाने की सजा सुनाई। इसके खिलाफ सिपाही सुशील ने आईजी बरेली जोन के सामने अपील की, लेकिन वह खारिज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने भेजा एडीजी को कानूनी नोटिस

UP police constable sent a legal notice to the ADG

आईजी के पास से अपील खारीज होने के बाद सुशील ने जुलाई 2013 में उन्होंने रिवीजन याचिका लगाई, जो डीआईजी मेरठ को भेजी गई। यहां से याचिका एडीजी प्रशिक्षण तक पहुंची।

करीब महीना भर बीतने के बाद भी जब फैसला नहीं हुआ, तो पिछले महीने सुशील ने एडीजी को नोटिस भेजा। नोटिस में जवाब देने के लिए 15 दिन का समय और कोर्ट जाने की चेतावनी थी।

जिसके बाद एडीजी ने याचिका की सुनवाई का आश्वासन दिया और देरी होने की जांच का भी। लेकिन, साथ ही सुशील कौशिक की प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए।

महकमे में मचा दिया हड़कंप

UP police constable sent a legal notice to the ADG

इस सिपाही ने अधिकारों की रक्षा के लिए महकमे के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं, सजा के विरोध में इस सिपाही ने एडीजी को ही कानूनी नोटिस भेज दिया। इस कदम के बाद नोएडा से राजधानी लखनऊ तक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

महकमे ने इस आदेश पर तुरत-फुरत अमल किया। मंगलवार को सिपाही का बयान भी दर्ज हुआ। उधर, सिपाही ने भी आरटीआई डालकर एडीजी के ऊपर सवालों की बौछार कर दी है।

केंद्र और राज्य सभी से शिकायत की तैयारी

UP police constable sent a legal notice to the ADG

सुशील कौशिक ने अपनी शिकायत राष्ट्रपति, प्रमुख सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कैबिनेट सचिव भारत सरकार, गृह सचिव भारत सरकार, राज्यपाल, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को भेजने की तैयारी कर ली है।

कौशिक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और पुलिस रीफॉर्म के लिए पेंशन पर जाने का इरादा बनाया था। एसएसपी के समक्ष अर्जी भी लगाई थी, लेकिन रिवीजन याचिका लंबित होने के कारण इरादा बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed