फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP police abducted auto driver for five years

यूपी पुलिस ने पांच साल कराई ‘बंधुआ मजदूरी’

Fri, 17 Jul 2015 05:23 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 05:23 PM IST
विज्ञापन
UP police abducted auto driver for five years

गाजियाबाद के विजयनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने ऑटो चालक से पांच साल तक ‘बंधुआ मजदूरी’ कराई और ‘गुंडा टैक्स’ वसूला। जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से ऑटो चालक परिवार समेत गाजियाबाद छोड़कर मेरठ चला गया।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद लौटा तो उसे और पत्नी को घर में घुसकर पीटा और मोबाइल लूट लिया। शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही कृष्ण प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। चालक की तहरीर पर विजयनगर थाने में ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मेरठ के भावनपुर निवासी ऑटो चालक नीरज राठी विजयनगर में किराए पर रहता है। नीरज ने एसएसपी को बताया कि 5 साल पहले विजयनगर के मोनू से उसने 10 हजार रुपये उधार लिए थे, उधार चुकता करने के बाद भी मोनू ब्याज के तौर पर हजारों रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल तक बंधक बना चलवाया ऑटो

UP police abducted auto driver for five years

पुलिस से शिकायत करने पर थाने में तैनात सिपाही कृष्ण प्रकाश ने समझौता कराया था। समझौते के बाद सिपाही ने नीरज पर दबाव बनाकर पांच साल तक उससे जबरन ऑटो चलवाया और 350 रुपये प्रतिदिन वसूले।

ऐतराज जताने पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। 13 जुलाई को सिपाही फिर घर पहुंचा। नीरज और उसकी पत्नी की पिटाई कर मोबाइल लूट लिया।

सुनवाई न होने पर दंपति ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर दिया। विजयनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरपीएफ कर्मियों पर मारपीट का आरोप

UP police abducted auto driver for five years

पत्थर गैंग पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद साहिबाबाद गांव के लोग आरपीएफ के विरोध में उतर आए हैं। ग्रामीणों आरोप है कि आरपीएफ जवानों ने उनसे मारपीटकर बदसलूकी की।

बृहस्पतिवार को थाना लिंक रोड पहुंचकर एसएचओ से शिकायत की कि जवानों ने गांव के लोगों के साथ बदसलूकी की। विरोध में उनकी पिटाई भी की गई।

अब आरपीएफ पत्थर गैंग बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवा रहा है। अगर निर्दोषों पर कार्रवाई हुई तो विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed