फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP International Trade Show: Those supporting Pakistan were not invited

UP International Trade Show: पाकिस्तान का साथ देने वालों को नहीं दिया न्योता, चीन और अफगानिस्तान से भी दूरी

Wed, 24 Sep 2025 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 04:06 AM IST
सार

आयोजकों ने पाकिस्तान के अलावा, तुर्किये, अजरबैजान के साथ बांग्लादेश के खरीदारों को न्योता नहीं दिया। चीन और अफगानिस्तान से भी दूरी बनाकर रखी है। हालांकि, इसका कारण पाकिस्तान नहीं है।

विज्ञापन
UP International Trade Show: Those supporting Pakistan were not invited
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के  दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले देशों को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में करार जवाब दिया गया है। आयोजकों ने पाकिस्तान के अलावा, तुर्किये, अजरबैजान के साथ बांग्लादेश के खरीदारों को न्योता नहीं दिया। चीन और अफगानिस्तान से भी दूरी बनाकर रखी है। हालांकि, इसका कारण पाकिस्तान नहीं है। उधर ट्रंप के भारत पर टैरिफ थोपने के बाद भी अमेरिका के कुछ खरीदार यूपी ट्रेड शो में भाग लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का तीसरा संस्करण 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें 85 देशों के 500 से अधिक खरीदारों को बुलाया गया है।  पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों का अंत किया था।  उस दौरान तुर्किये, अजरबैजान और बांग्लादेश पाकिस्तान के पक्ष में खड़े दिखे थे। इस वजह से आयोजकों ने इन देशों को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का निमंत्रण नहीं दिया।  फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अतिरिक्त  महानिदेशक सुविध शाह ने बताया किपाकिस्तान से तो पहले ही दूरी है लेकिन उसके सहयोगियों को भी करार जवाब दिया जाएगा। अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार है। चीन के साथ पहले से रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण निमंत्रण नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन


अमेरिकी खरीदारों के आने से मिलेगी बड़ी राहत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच कारोबार प्रभावित हुआ है। भारत के निर्यातक माल नहीं भेज पा रहे हैं। अमेरिका के खरीदार छूट के साथ तैयार माल को मंगवा रहे हैं। यूपी ट्रेड शो में अमेरिका के कुछ खरीदार भाग लेंगे। आयोजकों का कहना है कि अमेरिकी सरकार टैरिफ कम कर सकती है। ऐसे में वहां कारोबार करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के साथ तुर्किये, अजरबैजान व बांग्लादेश के खरीदारों को नहीं बुलाया गया है। राष्ट्रहित में यह फैसला लिया गया है। अफगानिस्तान और चीन के खरीदारों को भी निमंत्रण नहीं भेजा गया है। अगर इन दोनों देशों से कोई आता है तो वो आ सकते है। -रोहित तेजपाल, उपनिदेशक फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed