फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP International Trade Show: PM Modi will inaugurate it in Greater Noida today

UP International Trade Show: पीएम मोदी आज ग्रेनो में करेंगे उद्घाटन, यूपी के उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक मंच

Thu, 25 Sep 2025 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 04:29 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में हो रहे इस ट्रेड शो में प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच मिलेगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा की। 
 

विज्ञापन
UP International Trade Show: PM Modi will inaugurate it in Greater Noida today
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। ग्रेटर नोएडा में हो रहे इस ट्रेड शो में प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच मिलेगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचकर 29 सितंबर तक चलने वाले ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी उद्यमियों को संबोधन के बाद एक जिला-एक उत्पाद योजना के पवेलियन में कारीगरों से मुलाकात कर सकते हैं। करीब 10 लाख लोगों और 500 से अधिक विदेशी खरीदाराें के ट्रेड शो में शामिल होने का अनुमान है। ट्रेड शो का कंट्री पार्टनर रूस है, लिहाजा 30 रूसी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी इसमें शामिल होेगा। 2,500 उद्यमी अपने उत्पाद और सेवाएं ट्रेड शो में प्रदर्शित करेंगे। शुक्रवार से औद्योगिक सत्र होंगे, जिसमें कंपनियां अपनी सेवाओं के अनुभव साझा करेंगीं। 
विज्ञापन


ट्रेड शो में दिखेगी वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाले यूपी की झलक
यूपी के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की झलक बृहस्पतिवार से ग्रेेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में दिखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद आयोजन 29 सितंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को भव्य और निवेशकों के लिए सुगम बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। शाम को उद्घाटन कार्यक्रम, प्रदर्शनी के अलावा दूसरी तैयारियां उन्होंने देखीं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर कारोबारियों और उद्यमियों से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विदेशी खरीदार और उद्यमियों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अन्य विजिटर्स खासतौर पर बुजुर्ग व महिलाओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है। जिले के प्रमुख सार्वजनिक जगहों से भी शटल बस सेवा की सुविधा एक्सपो सेंटर के लिए रहेगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के अलावा स्टॉल पर हुई तैयारियों को भी उन्होंने देखा। इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह भी मौजूद रहे। 


ऐसे पहुंच सकते हैं एक्सपो मार्ट
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में जाने के लिए एक्वा मेट्रो सबसे अच्छा विकल्प होगा। एक्सपो मार्ट से चंद कदम की दूरी पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से पैदल एक्सपो सेंटर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से निशुल्क बस सेवा होगी। वहीं नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए एक्सपो सेंटर पहुंच सकेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed