फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Hapur canter over turn on nh 9 crushes a bike on which three were sitting all dead

हापुड़ः एनएच-9 पर अनियंत्रित कैंटर पलटने से चपेट में आई बाइक, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत

Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
UP Hapur canter over turn on nh 9 crushes a bike on which three were sitting all dead
हापुड़ में सड़क हादसे में गई तीन की जान - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच-9 पर आज उस वक्त एक भयावह हादसा हो गया जब अनियंत्रित कैंटर पलट गई और उसके नीचे एक बाइक दब गई जिस पर तीन लोग सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीनों लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला समेत कुल तीन लोग थे। कैंटर के नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव निकाले जा सके।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान अलाउद्दीन पुत्र अली मोहम्मद, मुबारिक पुत्र अली मोहम्मद, खुशिमिना पत्नी मुबारिक के रूप में हुई है। यह सभी ग्राम पीपली खेड़ा खरखौदा मेरठ के रहने वाले थे। तीनों मृतक बाइक से अपनी रिश्तेदारी खेड़ावर गुलावठी एक निकाह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया जिसे पुलिस खत्म कराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed