फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP govt plans to have 22 airports in state each in one division

उत्तर प्रदेश में बनेंगे 22 एयरपोर्ट, प्रदेश के हर मंडल में एक हवाई अड्डे की है योजना

Wed, 07 Oct 2020 10:13 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 07 Oct 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
UP govt plans to have 22 airports in state each in one division
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश आने वाले समय में एविएशन का बड़ा हब बनकर उभरने वाला है। प्रदेश में मौजूदा घरेलू एयरपोर्ट और बेहतर बनेंगे। उनको अपग्रेड किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही चार घरेलू एयरपोर्ट बनेंगे। प्रदेश भर में कुल मिलाकर 22 एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है। हर मंडल पर कम से कम एक एयरपोर्ट बनाने की योजना है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार एविएशन सेक्टर पर अधिक फोकस कर रही है। सरकार हर मंडल में कम से कम एक एयरपोर्ट बनाना चाह रही है। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। 
विज्ञापन


अयोध्या, मेरठ समेत कई शहरों में एयरपोर्ट के लिए कुछ जमीन खरीद ली गई है। पश्चिमी यूपी में मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर व मुरादाबाद में एयरपोर्ट बनेंगे। 2017 में योगी सरकार आने से पहले रोजाना 25 उड़ानें थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 63 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, हिंडन आदि एयरपोर्ट संचालित हैं। कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिल चुका है। इसी महीने यहां से श्रीलंका के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। 

वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र के चित्रकूट, ललितपुर व झांसी में भी एयरपोर्ट बनेंगे। चित्रकूट में प्रस्तावित एयरपोर्ट की लोकेशन बहुत ही अच्छी है। हवाई यातायात में यात्रियों की संख्या को देखते हुए सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है। 


आजमगढ़, श्रावस्ती, सोनभद्र, गाजीपुर, बरेली आदि में भी एयरपोर्ट बनेंगे। अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 200 एकड़ जमीन खरीद ली गई है। मेरठ में 26 हेक्टेयर जमीन नागरिक उड्डयन विभाग को मिल गई है। वहीं, झांसी एयरपोर्ट के लिए सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed