योगी सरकार के चलते शादी में मीट परोसना हुआ मुश्किल, कोतवाली के लगा रहे चक्कर
शादी में मीट बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस से अनुमति के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे है। इसको लेकर परिजन दादरी नगर पालिका चेयरमैन से भी मिले।
उन्होंने मौखिक रूप से मीट की अनुमति दे दी है। परिजनों को डर है, कहीं पुलिस शादी में बवाल न कर दे। दादरी नई आबादी रज्जाक कॉलोनी के रहने वाले नजर मोहम्मद के बेटी की शादी आगामी 18 अप्रैलको होनी तय हुई है।
बेटी की बारात मेरठ के सिवाया से आएगी। बारात के भोजन में मीट बनवाना है। मीट को परिजन बाहर से लेकर आएंगे। मगर पकाया दादरी में विवाह स्थल पर जाएगा। इस बात को लेकर शादी वाले लोग परेशान है।
गीता पंडित ने शादी में मीट की अनुमति मौखिक रूप से दे दी
कहीं पुलिस मीट की दावत देने पर बबाल न कर दें। इसकी अनुमति के लिए लडकी का मामा नूर हसन अपने कुछ साथियों के साथ दादरी नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित से मिले।
परिजनों का कहना है कि गीता पंडित ने शादी में मीट की अनुमति मौखिक रूप से दे दी है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मीट प्रतिबंधित पशु का न हो और व्यापारिक प्रयोग का नहीं होना चाहिए।