{"_id":"61ea6ca1c5c7875992124e98","slug":"up-election-2022-when-priyanka-gandhi-asked-who-will-be-congress-candidate-in-up-she-relies-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रियंका से पूछा गया कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन? उन्होंने कहा, आपको मेरे सिवाय कोई और दिखता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रियंका से पूछा गया कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन? उन्होंने कहा, आपको मेरे सिवाय कोई और दिखता है
Fri, 21 Jan 2022 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:01 PM IST
सार
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली से यूपी के लिए युवा घोषणापत्र जारी किया और इसी के साथ ही बातों-बातों में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के यूपी सीएम के दावेदार को लेकर भी इशारा कर दिया....
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले माह से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सियासत तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बसपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तो तय हैं लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि शुक्रवार को जब राहुल और प्रियंका गांधी ने यूपी के युवाओं के लिए युवा घोषणापत्र जारी किया तो एक पत्रकार ने उनसे इस बारे में सवाल किया जिस पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो साफ करता है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस का सीएम दावेदार कौन होगा।
विज्ञापन
घोषणापत्र जारी करने के बाद प्रियंका और राहुल ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस बीच एक पत्रकार ने प्रियंका से पूछा- जब आपसे पूछा जाता है कि क्या आप चेहरा होंगी या आप मुखर तरीके से आगे होंगी, लेकिन आपने कभी जवाब दिया नहीं। आप हमेशा कहती हैं कि जब टाइम आएगा तो बताएंगी। पंजाब में आपकी पार्टी कहती है कि कलेक्टिव लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं... इस पर प्रियंका ने कहा, आपको यूपी में किसी और का चेहरा दिख रहा है? यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से...? तो फिर... यानी आप ही चेहरा हैं...? दिख तो रहा है न सब जगह मेरा चेहरा...।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी का युवा घोषणापत्र जारी करते हुए 20 लाख नौकरियों समेत युवाओं के कई मुद्दों का समाधान अपने मेनिफेस्टो में करने की कोशिश की।