फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Congress Manifesto UP Election 2022: Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi Release Congress Youth Manifesto Today News Updates in Hindi

Congress Manifesto UP Election: 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे

Fri, 21 Jan 2022 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी किया।

विज्ञापन
Congress Manifesto UP Election 2022: Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi Release Congress Youth Manifesto Today News Updates in Hindi
कांग्रेस का युवा घोषणापत्र जारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव के दिन एक-एक कर नजदीक आ रहे हैं। 10 फरवरी से यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू हो जाएगा। इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं और धीरे-धीरे अपना घोषणापत्र भी जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में युवा घोषणापत्र जारी किया। पार्टी इसमें युवाओं के रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश किया है।

विज्ञापन

प्रियंका ने घोषणापत्र के बारे में क्या बताया-

  • इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। आज युवा दुखी हैं, त्रस्त हैं, क्वालिफाइड हैं लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिलता। हमारा ये प्रयास रहा है कि नौजवानों की हर समस्या इस भर्ती विधान में समाहित हो। 
  • विज्ञापन
  • युवाओं को इस भर्ती विधान में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई है। शिक्षकों के 1.50 पद भी भरे जाएंगे। हमने देखा है कि भर्तियों में जो लेटलतीफी, पेपर लीक आदि होते हैं इसलिए इन समस्याओं पर फोकस किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस विधान में भविष्य निर्माण के लिए यानी युवाओं को रोजगार कैसे शुरू करना है इसके लिए भी एक सेक्शन है।
  • कुछ सालों से यूपी के विश्वविद्यालयों में चुनाव नहीं हो रहे उसे लेकर भी एक सेक्शन है।
  • एक सेक्शन में युवाओं की भलाई के बारे में भी बात है। जिसमें उनके स्वास्थ्य से लेकर अन्य चीजें हैं।
  • इस विधान में प्रदेश के सात करोड़ युवाओं को टारगेट किया गया है।
  • विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, डॉक्टरों, पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद बड़ी संख्या में खाली हैं जिन्हें भरा जाएगा।
  • संस्कृत विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के पद पर भर्ती, उर्दू शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
  • जहां 100 से ज्यादा एक ही इंडस्ट्री की फैक्टरी है उसे क्लस्टर बनाया जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया में जो युवाओं का भरोसा टूटा है, उसे दोबारा स्थापित किया जाएगा। भर्ती के लिए फॉर्म भरने में पैसा नहीं लगेगा, आने-जाने के लिए ट्रेन, बस आदि का पैसा नहीं लगेगा। 
  • जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें परीक्षा की तारीख से नियुक्ति की तारीख तक होगी, कड़ाई से पालन होगा। न हुआ तो जुर्माना लगेगा।
  • आरक्षण का घोटाला और भर्ती घोटाला जैसे घोटालों पर लगाम लगेगी।
  • शिक्षा के बजट को हमारी सरकार आने पर बढ़ाया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय, कॉलेजों में फ्री वाई-फाई, लाइब्रेरी, मेस आदि की सुविधा को बढ़ाया जाएगा।
  • सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय में ईडब्ल्यूएस के लिए प्री और पोस्ट मेट्रिक स्कॉलशिप मिले इसकी भी व्यवस्था होगी। सिंगल विंडो भी खोला जाएगा।
  • रोजगार के लिए नए अवसर निकाले जाएंगे।
  • नदी पर निर्भर समुदायों के लिए खास काम किया जाएगा।
  • रोजगार के लिए 1 लाख का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा।
  • यूपी में नशीले पदार्थों का सेवन बहुत बढ़ गया है, इसके समाधान के लिए एक सेंटर लखनऊ में होगा और इनके चार हब होंगे जो काउंसिलिंग आदि कर युवाओं को नशे से दूर करेंगे।
  • हर साल यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं जिससे लोकल कल्चरल तौर पर विकास होगा। क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी बनाना चाहते हैं।
  • स्थानीय जगहों पर जो खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं उन्हीं जोन में उनको बढ़ाकर ओलंपिक लेवल तक जाने के लिए वहीं एकेडमी बनेगी। 

 

राहुल गांधी ने क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक बदलाव की जरूरत है जो उत्तर प्रदेश से ही शुरू हो सकती है। हिंदुस्तान को जो नरेंद्र मोदी ने विजन दिया था वो फेल हो गया है। हमारे युवा जो हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं उसे पीएम मोदी ने डेमोग्राफिक डिजास्टर में बदल दिया है। देश को जो विजन चाहिए वो कांग्रेस ही दे सकती है। ये देश का विजन नहीं हो सकता कि आज देश में 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। अगर यूपी को एक नया विजन नहीं दिया गया तो देश को भी नहीं दिया जा सकता। इसलिए हमने यूपी के युवाओं के लिए एक नया विजन तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed