{"_id":"cc99a8f030231500eb5660342e209a15","slug":"up-cpmt-1171-students-left-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 1171 छात्रों ने छोड़ी यूपी सीपीएमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 1171 छात्रों ने छोड़ी यूपी सीपीएमटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (यूपी सीपीएमटी) रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। गाजियाबाद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6812 छात्र सीपीएमटी में शामिल हुए, जबकि 1171 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
पूर्व में यूपी सीपीएमटी का पेपर रद्द होने से परीक्षा केंद्रों पर इस बार सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। छात्रों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ फोटोग्राफी भी हुई। यूपी सहित दिल्ली, नोएडा, हरियाणा और राजस्थान से छात्र सीपीएमटी देने पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पूर्व कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में रखे सीपीएमटी प्रश्नपत्रों के बक्सों को सुबह करीब साढे़ 6 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। इसके बाद यहीं से सभी सेंटर्स पर प्रश्नपत्र भिजवाए गए।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट और ऑब्जर्वर रहे मुस्तैद
सीपीएमटी को लेकर इस बार किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केसाथ जिला प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। सीपीएमटी के लिए बनाए गए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट रेगुलर निरीक्षण पर रहे।
वहीं विवि के ऑब्जर्वर ने भी पूरे पेपर पर निगाह रखी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद किया गया।
पेपर के चलते जीटी रोड पर लगा जाम
मेडिकल प्रवेश परीक्षा के कारण शहरवासियों को जाम से भी जूझना पड़ा। रविवार को सुबह 10 बजे सीपीएमटी का पेपर शुरू होने से पहले एसडी डिग्री और एसडी इंटर कॉलेज के बाहर दोनों केंद्रों पर नामांकित लगभग 1800 छात्रों और उनके परिजनों का रेला लगा रहा।
दोपहर एक बजे पेपर छूटते ही जीटी रोड पर जाम लगना शुरू हुआ। करीब ढाई घंटे बाद ही इस मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु हो सका।