फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP CM yogi lay foundation stone of kailash mansarovar bhavan in ghaziabad

सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर भवन की रखी नींव, खोड़ा के विकास के लिए दिए 12 करोड़

Fri, 01 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 01 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
UP CM yogi lay foundation stone of kailash mansarovar bhavan in ghaziabad
yogi adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने बृहस्पतिवार को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट कैलाश मानसरोवर भवन का गाजियाबाद में शिलान्यास किया। वह नव भारत मंथन अभियान के तहत कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम ने तीर्थ सर्किट विकसित कर उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में जल्द ही  देश-दुनिया में अलग पहचान दिलाने का दावा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं, नेताओं को नव भारत निर्माण में सहयोग के लिए संकल्प भी दिलाया। फसली ऋण माफी के लिए प्रदेश में आठ सितंबर से कैंप लगाकर सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


2 साल में पूरा करना होगा काम
कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण पर यूपी सरकार 42.48 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए इंदिरापुरम में 50.40 करोड़ रुपये खर्च कर जमीन खरीदी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्थला में मानसरोवर भवन के लिए चिह्नित की गई जमीन पर हुए विवाद पर कहा कि लोगों ने इस प्रोजेक्ट को बाधित करने का प्रयास किया, लेकिन हमने भी ठान लिया था कि कैलाश मानसरोवर गाजियाबाद की उसी विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा। सीएम ने दो साल के इस प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा करना का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खोड़ा के विकास के लिए दिए 12 करोड़
गाजियाबाद के खोड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है, एक बार फिर खोड़ा के बाशिंदों को विकास की आस बंधी है। सपा सरकार में खोड़ा नगर पालिका बनी लेकिन डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद बजट नहीं मिला। विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही आननफानन में  लोनी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार देकर इतिश्री कर ली गई थी।  

खोड़ा में बुनियादी सुविधाओं की है कमी

UP CM yogi lay foundation stone of kailash mansarovar bhavan in ghaziabad
yogi adityanath

वर्ष 2016 की 17 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में खोड़ा को विधानसभा चुनाव देखते हुए नगर पालिका बना दिया गया, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं भी नहीं है। पीने का पानी खरीदना पड़ता है। सड़कों में चलने की जगह कम गड्ढे ज्यादा हैं। सफाई यहां होती नहीं, फॉगिंग तो भूल ही जाइए। अपराध अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सबसे बड़े गांव खोड़ा के विकास के लिए मंगलवार को ही 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। खोड़ा का संपूर्ण विकास होगा। बुनियादी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसी कड़ी में बजट जारी कर इसे आगे बढ़ाया गया है।  

योगी ने की मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब देश एक  नए भारत व महाशक्ति के रूप में देश-दुनिया के सामने खड़ा होगा। उस समय भ्रष्टाचार, भेदभाव, जाति-धर्म की लड़ाई, असुरक्षा और बेरोजगारी की समस्या नहीं होगी। सीएम ने कार्यक्रम के बाद मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों और जीडी गोयनका स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र अरमान की मौत के मामले में उसके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जिले के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed