फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP-Bihar HEMP smuggler arrested in Gurgaon

यूपी-बिहार के तस्कार गुड़गांव में गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 28 Nov 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
UP-Bihar HEMP smuggler arrested in Gurgaon

दिल्ली-एनसीआर में होने वाले नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गुड़गांव पुलिस की सीआईए यूनिट-1 की पकड़ में आए दो तस्करों से पुलिस को ढाई किलो गांजा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पूछताछ में तस्करों ने यूपी-बिहार से गुड़गांव समेत आसपास के एरिया में गांजा बेचने की बात कबूली है। तस्करों के पकड़ में आने के बाद गिरोह के नेटवर्क के राज खोलने के लिए पुलिस लगातार इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गुड़गांव पुलिस की सीआईए यूनिट-1 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीती शाम सदर थाना क्षेत्र से नाकाबंदी कर दो तस्करों को पकड़ा। तस्करों की तलाशी लेने पर सीआईए को उनके पास से  दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी भारी मात्रा में गांजे की खेप पकड़े जाने के बाद सीआईए टीम ने तस्करों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसमें उन्होंने कई राज उगल दिए। तस्करों ने बताया कि यूपी-बिहार और दिल्ली के बाहरी इलाकों से वह गुड़गांव और आसपास के क्षेत्रों में गांजे की सप्लाई करते है। इनकी पहचान झाड़सा निवासी बिजेंद्र उर्फ हंगा और विरेंद्र के रूप में हुई है।नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में बिजेंद्र पहले भी जेल जा चुका है।


इसके अलावा भी उन्होंने अपने कई राज उगले है हालांकि पुलिस ने अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं किया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक दोनों तस्करों के गिरोह को खंगाला जा रहा है जिसमें जल्द ही उनके साथियों का भी पता लगा लिया जाएगा। सदर थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed