फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up assistant manager suicide allegation imposed on former ias in suicide note

असिस्टेंट मैनेजर के सुसाइड केस में आया नया मोड़, सामने आया गाजियाबाद से जुड़ा बड़ा कनेक्शन

Thu, 12 Jul 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
up assistant manager suicide allegation imposed on former ias in suicide note
assistant manager suicide
उत्तर प्रदेश के शामली में बृहस्पतिवार को एक असिस्टेंट मैनेजर जनविजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले की जांच में जनविजय की डायरी बरामद की है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा है जिससे इस केस के तार गाजियाबाद तक जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल जनविजय ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई और पूर्व आईएएस विनोद पंवार को बताया है। विनोद पंवार ही वो शख्स हैं जिनके तार गाजियाबाद से जुड़े हैं। आईएएस विनोद पंवार और विवादों का पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन


विनोद पंवार पूर्व आईएएस हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान वह कई विवादों से घिरे रहे थे। सिर्फ यही नहीं उन पर एक महिला कर्मचारी से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

up assistant manager suicide allegation imposed on former ias in suicide note
assistant manager suicide
आपको बता दें कि बुधवार रात शुगर मिल ऊन के असिस्टेंट मैनेजर (केन) जनविजय सिंह (51) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक डायरी में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई पूर्व आईएएस विनोद पंवार को ठहराया है।

नोट में आरोप लगाया है कि विनोद पंवार ने नोटबन्दी के दौरान 10 करोड़ रुपए बदलवाने का दबाव बनाया था। 50 लाख रुपए बदलाए भी थे, उसमें कुछ रकम रह गई थी। नोट में दुहाई गांव में उसकी 6 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने और परिवार को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। 

जनविजय करीब 6 माह से ऊन शुगर मिल से अवकाश पर था। बुधवार रात करीब 7 बजे लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसने खुद को गोली मार ली। वहीं जनविजय की पत्नी अंजू ने आदर्श मंडी थाना पर धारा 306 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि जनविजय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed