फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unwell teenager and her six-month-old sister misdeed by two people one rapist arrested after encounter in delhi

दिल्ली के दरिंदें: अस्वस्थ किशोरी और उसकी छह माह की बहन के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक बलात्कारी गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Apr 2022 10:14 PM IST
सार

पुलिस को एक आरोप कमल के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।

विज्ञापन
unwell teenager and her six-month-old sister misdeed by two people one rapist arrested after encounter in delhi
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समयपुर बादली के लिबासपुर इलाके में शुक्रवार की शाम एक धिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। जहांगीरपुरी इलाके से अपने दोस्त से मिलने आए एक व्यक्ति ने दोस्त के साथ शराब पी और फिर दोनों ने पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी और उसकी छह माह की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को एक आरोपी के एक पार्क में होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस आरोपी को दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे पुलिस को लिबासपुर में एक छह महीने की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को बच्ची की मां मिली। उसने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। उसकी 14 साल और छह महीने की दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और ठीक से बोल भी नहीं पाती है। उसने बताया कि वह शाम में जब काम से लौटी तो उसकी दोनों बेटी घर में नहीं मिली। उसने अपनी बेटियों की तलाश शुरू की। तभी उसने अपने पड़ोस में बच्चियों के रोने की आवाज सुनी और वह वहां पहुंची। वहां उसने कमल उर्फ चिनू और राजू को बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते देखा। उसे देखते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गई और फिर मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एसआई विशाल और संदीप के नेतृत्व में एक टीम गठित की। मुखबिर और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार सुबह पुलिस को एक आरोप कमल के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस उसे तुरंत काबू कर उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आरोपी फिलहाल बेरोजगार है। लिबासपुर में रहने वाला राजू उसका दोस्त है। घटना वाली शाम वह राजू से मिलने के लिए उसके दुकान पर आया था और दोनों ने शराब पीने के वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फरार राजू की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed