बेकाबू भीड़ को इस खास तरीके से रोकेगा रोबोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंसक भीड़ को अब पुलिसकर्मी आंसू गैस से नहीं, बल्कि लाल और काली मिर्च के गोली से रोबट रोकेगा। रोबट को चार सौ मीटर तक रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है।
इसके अलावा बार्डर और नक्सल क्षेत्रों में आतंकवादियों से मुठभेड़ होने पर अब जवानों की गोली लगने के बाद अधिक खून बहने से मौत नहीं होगी।
क्योंकि सुरक्षा एजेंसियों और सेना के लिए ऐसा केमिकल युक्त लिक्विड केमिकल वेंडेज तैयार किया है, जोकि घाव पर लगाते ही 60 सेकेंड में खून बहना बंद कर देगी।
खास बात यह है कि ये वेंडेज एंटी बायटिक है, ताकि मरीज को अस्पताल में इलाज शुरू होने तक इंफेक्शन से भी बचाव कर सके।
तीन सौ मीटर की दूरी से बरसेंगे मिर्ची के गोले
प्रगति मैदान में आयोजित इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो में देशी-विदेशी कंपनियों ने सेना, पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा और कामकाज में तेजी लाने के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित उपकरण लाए हैं।
गुड़गांव की कंपनी एसआरजी के डायरेक्टर अजय गुप्ता के मुताबिक, हिंसक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अभी तक आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज का प्रयोग होता है।
हालांकि कई बार उग्र भीड़ पत्थर मारती है, जिसके चलते पुलिसकर्मी घायल हो जाते हैं, जबकि आंसू गैस के चलते लोगों की आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अब हिंसक भीड़ को रोबट संभालेगा।
रोबट को चार सौ मीटर तक रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। भीड़ से करीब साढ़े तीन सौ मीटर की दूरी से मिर्ची के गोले बरसाएगा। इसकी स्पीड इतनी तेज होती है कि सामने वाले को संभलने का मौका ही नहीं मिलता है।