{"_id":"5d46f6968ebc3e6cc92d73f7","slug":"unnao-case-accused-kuldeep-singh-sengar-and-shashi-singh-to-delhi-from-sitapur-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी सेंगर की दिल्ली की अदालत में आज हो सकती है पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी सेंगर की दिल्ली की अदालत में आज हो सकती है पेशी
Mon, 05 Aug 2019 03:30 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Aug 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त को दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। दोनों को यहां जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अदालत में पेश किया जाएगा।
अदालत ने इस मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ छह अगस्त के लिए पेशी वारंट भी जारी किया है। यह मामला विधायक पर चार जून 2017 को उन्नाव में अपने आवास पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने से संबंधित है जो वहां नौकरी मांगने गई थी।
इससे पहले आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता था, मैं जिस भी दल में रहता हूं, बहुत ईमानदारी से रहता हूं। मुझे कोर्ट और सीबीआई सब पर भरोसा है, मुझे फंसाने के लिए ये राजनीतिक साजिश है। मेरी भगवान से कामना है कि उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील ठीक हो जाएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 3 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत ने दोनों आरोपियों के जेल में बंद होने को लेकर पैदा हुई भ्रम की बात के मद्देनजर आरोपियों को 5 अगस्त को पेश करने के आदेश दिए थे।
जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त तक अदालत में पेश किया जाए और दोनों अभियुक्ति की वर्तमान स्थिति बताई जाए।

#WATCH Unnao rape case accused Kuldeep Sengar: Main BJP ka karyakarta tha, aur mein jis dal mein rehta hoon bahut imandari se rehta hoon. Mujhe sab pe bharosa hai... sab rajneetik sazish hai. Meri bhagwan se kamna hai ki vo (Unnao rape survivor&her lawyer) thik ho jayen. pic.twitter.com/311AOtYdbf
— ANI UP (@ANINewsUP) August 4, 2019
गौरतलब है कि 3 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। अदालत ने दोनों आरोपियों के जेल में बंद होने को लेकर पैदा हुई भ्रम की बात के मद्देनजर आरोपियों को 5 अगस्त को पेश करने के आदेश दिए थे।
जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त तक अदालत में पेश किया जाए और दोनों अभियुक्ति की वर्तमान स्थिति बताई जाए।
साथ ही अदालत ने मामले में अन्य आरोपियों को 6 अगस्त को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है। इस मामले में अदालत अगली सुनवाई पांच जून सोमवार को करेगी।
यह मामला 4 जून, 2017 को भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा उनके आवास पर नाबालिग लड़की के दुष्कर्म से जुड़ा है। सेंगर वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है। वहीं सेंगर के साथी शशि सिंह पर कथित आरोप है कि उसने लड़की को लालच देकर सेंगर के घर तक पहुंचाया था।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता की कथित तौर पर 2018 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। हाल ही में 28 जुलाई को उन्नाव में हुए हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत को लेकर भी सेंगर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त को इस केस से संबंधित मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने के आदेश दिया था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को एक सप्ताह के भीतर 28 जुलाई को हुई दुर्घटना से संबंधित जांच और 45 दिनों में दुष्कर्म मामले की जांच पूरा करने का आदेश दिया था।