फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnao assault case victim girl discharged from AIIMS family to stay in Delhi

एम्स से डिस्चार्ज की गई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता, परिवार को दिल्ली में रुकने के निर्देश

Wed, 25 Sep 2019 12:33 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 25 Sep 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Unnao assault case victim girl discharged from AIIMS family to stay in Delhi
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मंगलवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि पीड़िता के परिजनों ने अदालत से कहा था कि उन्नाव में उनकी जान को खतरा है, इसलिए दिल्ली में ही उनके रहने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद कोर्ट ने गवाह सुरक्षा दिशा-निर्देशों के तहत उन्हें दिल्ली में ही रहने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। पीड़िता के परिवार को तीस हजारी कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली में ही रुकने के निर्देश दिए हैं, इसलिए पीड़िता अपने परिवार के साथ अगले एक हफ्ते तक एम्स के जय प्रकाश नारायण ट्रॉमा सेंटर के हॉस्टल में रहेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते 28 जुलाई को परिवार के कुछ सदस्यों के साथ रायबरेली जाते वक्त पीड़िता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना के समय गाड़ी में पीड़िता के साथ उनके वकील भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed