फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UNLOCK 4.0 : Delhi Metro will be resuming its services for public from 7 September 2020

UNLOCK 4.0 : इंतजार खत्म, 7 सितंबर से मेट्रो में सफर कर पाएंगे यात्री

Sat, 29 Aug 2020 08:56 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 29 Aug 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
UNLOCK 4.0 :  Delhi Metro will be resuming its services for public from 7 September 2020
दिल्ली मेट्रो - फोटो : @OfficialDMRC

दिल्ली मेट्रो में सफर करने का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक 4.0 की जारी गाइडलाइन के अनुसार 7 सितंबर से दिल्ली मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होंगी।  दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद ट्वीट किया कि अनलॉक 4.0 दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी। मेट्रो पर विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद आम जनता से मेट्रो संचालन संबंधी जानकारी साझा की जाएगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मुश्किलें होंगी कम, यात्रियों को भी नहीं करना होगा इंतजार 
लंबे समय बाद मेट्रो सेवाएं शुरू होने का यात्रियों के साथ-साथ ऑटो, टैक्सी, ई रिक्शा और ई-स्कूटर चालकों को भी बेसब्री से इंतजार था। सेवाएं शुरू होने से लंबे समय बाद एक बार फिर आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक आने-जाने के लिए लाखों यात्री अलग-अलग परिवहन साधनों का उपयोग करते हैं। लॉकडाउन से पहले दिल्ली मेट्रो में रोजाना करीब 27 लाख यात्री सफर करते थे।





 
कोरोना काल में लागू बंदिशों की वजह से यात्रियों की संख्या 25-30 फीसदी तक रह जाएगी। 22 मार्च से मेट्रो सेवाएं बंद कर दी थी। इसके बाद अनलॉक में दी गई रियायत के बाद बस, ऑटो, टैक्सी और ई रिक्शा की सेवाएं शुरू कर दी गईं। लेकिन बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने से यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। रोजाना यात्रियों को बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 

मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर ऑटो, कैब, ई रिक्शा सहित तमाम वाणिज्यिक वाहन मालिकों को कमाई का मौका मिलेगा। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे वाहन मालिकों को इससे काफी राहत मिलेगी।अब तक 1300 करोड़ से अधिक का नुकसान झेल चुकी डीएमआरसी को भी सेवाएं शुरू होने से आर्थिक मुश्किलों से उबरने का मौका मिलेगा।

38 फीसदी गेट ही खुलेंगे
भीड़भाड़ न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो के 38 फीसदी गेट ही खोले जाएंगे। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर प्रवेश के लिए भी कुछ देर का इंतजार करना पड़ सकता है। संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली है।

नोएडा मेट्रो का संचालन भी होगा शुरू
दिल्ली के साथ ही नोएडा मेट्रो भी एक्वा लाइन पर 7 सितंबर से अपनी सेवाएं फिर से शुरु करेगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि अनलॉक 4.0 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, नोएडा मेट्रो 7 सिंतबर से जनता के लिए एक्वा लाइन पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी। मेट्रो पर विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद आम जनता से मेट्रो संचालन के नियम साझा किए जाएंगे।

 
कोरोना महामारी के कारण पिछले पांच महीने से दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद था। वहीं अनलॉक प्रक्रिया के दौरान सभी प्रकार के व्यवसायिक संस्थानों को खोल दिया गया था मगर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मेट्रो और रेल सेवाएं अभी तक  शुरू नहीं की थी। एनसीआर के ढेरों लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। मेट्रो सेवाएं दोबार शुरू होने से अब उन्हें कैब, बस या शेयरिंग कार में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
 
मेट्रो चलाने पर केंद्र सरकार देश भर की मेट्रो कंपनियों से वीडियो कांफ्रेसिंग
केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय ने मेट्रो संचालन की एसओपी को अंतिम रूप देने के लिए देश भर की मेट्रो कंपनियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करने जा रहा है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसओपी का प्रस्ताव दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो कंपनियों को भेज दिया गया है। एक सितंबर को सभी मेट्रो कंपनियों के साथ इस पर चर्चा होगी। सभी मेट्रो के महानिदेशकों से कहा गया है कि वह मंत्रालय की तरफ से तैयार एसओपी का अध्ययन कर लें। इससे वह एक सितंबर की बैठक में अपने सुझाव दे सकेंगे। इसके आधार पर अंतिम एसओपी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed