{"_id":"63d3f84c7e570e02a564b4dd","slug":"unknown-person-sets-fire-to-bikes-parked-on-the-street-in-new-delhi-s-anand-parvat-area-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा पागलपन: अज्ञात ने गली में खड़े दो पहिया वाहनों में लगाई आग, नौ वाहन जलकर खाक, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा पागलपन: अज्ञात ने गली में खड़े दो पहिया वाहनों में लगाई आग, नौ वाहन जलकर खाक, छानबीन में जुटी पुलिस
Fri, 27 Jan 2023 09:44 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:44 PM IST
सार
पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आग लगाने वाले की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नई दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार देर रात गली में खड़ी दो पहिया वाहनों में किसी ने आग लगा दी। आग की चपेट में आने से नौ दोपहिया वाहन जल गए। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आग लगाने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 1.41 बजे पुलिस को पंजाबी बस्ती की गली नंबर पांच में वाहनों में आग लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि छह स्कूटी और तीन बाइक में आग लगी है। जिसे आनन-फानन आसपास के लोगों की मदद से बुझाया।
विज्ञापन
ं