फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unitech promoters chandra brothers arrested by delhi police

यूनिटेक बिल्डर्स के MD संजय चंद्रा दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 01 Apr 2017 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
unitech promoters chandra brothers arrested by delhi police
यून‌िटेक ब‌िल्डर्स के माल‌िक ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूनिटेक बिल्डर्स मालिक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को वित्तीय गड़बड़ियों के चलते दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी शनिवार सुबह ही हुई। उन्हें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


दोनों भाइयों को शनिवार  दोपहर 2 बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने संजय चंद्रा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
 
 

दिल्ली पुलिस ने यूनिटेक बायर्स की शिकायत पर पहले ही संजय चंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।गौरतलब है कि चंद्रा ग्रेटर नोएडा के उन बायर्स को धोखा देने का आरोप है जिन्होंने वहां यूनिटेक के फ्लैट्स खरीदे थे। बायर्स का आरोप है कि यूनिटेक ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा ‌नहीं किया और ना ही ब्याज समेत उनका पैसा वापस लौटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

91 न‌िवेशकों ने 35 करोड़ लगाए पर म‌िला कुछ नहीं

unitech promoters chandra brothers arrested by delhi police
यूनिटेक बिल्डर

संजय चंद्रा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने क्लायंट्स के पैसे लेकर एक शेल कंपनी बनाई और उसे लॉन्डर कर विदेश में लगा दिया। पुलिस के अनुसार 91 लोगों ने यूनिटेक के प्रोजेक्ट 35 करोड़ रुपए निवेश किए थे लेकिन उन्हें कभी फ्लैट्स नहीं मिले।

इस केस की जांच ट्रायल कोर्ट की निगरानी में चल रही है। निवेशकों ने दिल्ली हाई कोर्ट में भी अर्जी लगाई है। बता दें कि दिल्ली की अदालत ने जनवरी में चंद्रा और अन्य प्रमोटर्स के लिए 1 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed