{"_id":"5b983ca0867a557fe732b2e4","slug":"unitech-buyers-will-get-relief-from-supreme-court-get-flat-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनिटेक के 514 खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जल्द मिल सकेगा फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटेक के 514 खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जल्द मिल सकेगा फ्लैट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:37 AM IST
विज्ञापन
यूनिटेक बिल्डर्स के प्रोजेक्टों में अपना पैसा फंसाने वाले फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर है। कम से कम 514 खरीदारों को जल्द ही उनका फ्लैट मिल पाने की उम्मीद बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कंपनी की कोलकाता में संपत्ति की नीलामी के बाद आए पैसे से उसके 5 प्रोजेक्टों में 514 फ्लैट का निर्माण करने का आदेश दिया। मामले में अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को बताया गया था कि यूनिटेक समूह की कोलकाता स्थित संपत्ति की नीलामी करीब 116.95 करोड़ रुपये में की गई है, जिसमें से 28.69 करोड़ रुपये अभी तक आ चुके हैं। ये नीलामी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी की निगरानी में की गई थी, जिसके मुखिया दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस एसएन धींगड़ा हैं। चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की मौजूदगी वाली पीठ ने 28.69 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट रजिस्ट्री में जमा कराने का निर्देश दिया। रजिस्ट्री इसे सुप्रीम कोर्ट परिसर में बने बैंक में अल्पकालिक सावधि जमा के तौर पर जमा कराएगी। अब 19 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
एमिकस क्यूरी ने दिलाई 514 फ्लैट की याद
इस मामले में एमिकस क्यूरी के तौर पर तैनात एडवोकेट पवनश्री अग्रवाल ने पीठ को बताया कि नीलामी की बची हुई रकम भी अगले एक सप्ताह में जमा करा दी जाएगी। अग्रवाल ने ही पीठ का ध्यान 27 जुलाई के उसके अपने आदेश की तरफ दिलाया, जिसमें 514 फ्लैट का निर्माण कराकर उन्हें खरीदारों के हवाले करने की बात कही गई थी। इसके बाद ही पीठ ने यूनिटेक को नीलामी से आए 28 करोड़ रुपये में से 21 करोड़ रुपये देकर जस्टिस धींगड़ा कमेटी की निगरानी में इन फ्लैट का निर्माण कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इन प्रोजेक्टों में बनेंगे फ्लैट
विस्ता (गुड़गांव), यूनिहोम्स (मोहाली), होराइजन (ग्रेटर नोएडा), वरवे (ग्रेटर नोएडा) और यूनिहोम्स-117 (नोएडा)