फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Vilas Paswan Health News: Union minister ram vilas paswan admitted in delhi fortis escort hospital for pre existing heart disease

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती

Mon, 24 Aug 2020 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Aug 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan Health News: Union minister ram vilas paswan admitted in delhi fortis escort hospital for pre existing heart disease
रामविलास पासवान: अस्पताल में भर्ती - फोटो : Facebook

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। राहत की बात ये है कि उनके कोरोना टेस्ट की कोई बात सामने नहीं आई है। बता दें कि केंद्र के छह मंत्री अब तक कोरोना से संक्रमित हो  चुके हैं, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

विज्ञापन


रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


रामविलास पासवान 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुक हैं। इनमें से वह 9 जीते हैं। रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासवान बिहार के खगड़िया जिले के शाहरबन्नी गांव के मूल निवासी हैं। 1960 में उनकी शादी राजकुमारी देवी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां उषा और आशा हैं। हालांकि 1981 में दोनों का तलाक हो गया था। 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से शादी की जिनसे एक बेटी और बेटा चिराग पासवान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed