फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union minister Nitin Gadkari will gift Delhi-Meerut Expressway

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी देंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की सौगात 

Thu, 20 Jun 2019 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari will gift Delhi-Meerut Expressway
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के फेज-3 की छह लेन की सड़क का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। बुधवार को मंत्रालय की ओर से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद एनएचएआई अधिकारी उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

मंत्रालय ने एनएचएआई से उद्घाटन कार्यक्रम का स्थान चिन्हित कर जानकारी मांगी है, जिसेकार्यक्रम का दिन निर्धारित किया जा सके। उधर, पिलखुवा की साढ़े चार किमी की एलिवेटेड रोड यातायात के लिए पूरी तरह से तैयार है। बस सेफ्टी से जुड़े कामों को दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अथॉरिटी ने 21 जून को एलिवेटेड रोड यातायात के लिए खोले जाने की तैयारी की थी, लेकिन अब परिवहन मंत्रालय चाहता है कि जनता को सरकार की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी मिले सके। इसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हो। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भी सहमती जता दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस के फेज-3 में डासना से हापुड़ के बीच 22.30 किलोमीटर का छह लेन मुख्य हाइवे और उसके दोनों तरफ दो-दो लाइन की सर्विस रोड बनाई जानी है। इसमें से करीब 18 किलोमीटर का हाइवे (मसूरी से हापुड़ बाईपास तक) बनकर तैयार है।

कुल 1200 करोड़ की लागत से बन रहे हाईवे में पिलखुवा के अंदर एलिवेटेड रोड बनाई गई है, जिससे हापुड़, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को नेशनल हाइवे-9 पर जाम से छुटकारा मिलेगा। 

अथॉरिटी कोशिश में लगी थी कि एलिवेटेड रोड निर्धारित तिथि (21 जून को) पर यातायात के लिए खोल दी जाए लेकिन अब केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए खुलने में देरी होगी। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश हैं कि अगले हफ्ते पिलखुवा में कार्यक्रम कराया दिया जाए।

इसके लिए बृहस्पतिवार को जगह चिन्हित कर मंत्रालय को जानकारी दे दी जाएगी। संभावना है कि 24 या 25 जून को उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। 

अभी पुराने रेट पर ही वसूला जाएगा टोल 

फेज-3 में मसूरी से डासना के बीच का करीब साढ़े तीन किलोमीटर का काम पूरा होने में अभी करीब डेढ़ महीने लगेगा। इसी बीच डासना टोल जून के अंतिम सप्ताह तक पिलखुवा मदर डेरी के पास शिफ्ट कर दिया जाएगा।

कयास लगाया जा रहा है कि टोल की दरों में बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी लेकिन एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि अभी टोल की दरों में कोई फेरबदल नहीं होगी।

फेज-3 में डासना (आईएमएस कालेज) से हापुड़ तक की पूरी रोड तैयार होने पर टोल की दरें रिवाइज की जाएगी। उधर, टोल को शिफ्ट करने की फाइल परिवहन मंत्रालय से अगले हफ्ते तक स्वीकृत होने की संभावना है।  

 बुधवार को मंत्रालय ने जानकारी मिली है कि अब पिलखुवा एलिवेटेड रोड का केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हमारी तरफ से कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मसूरी से हापुड़ तक रोड पूरी तरह से तैयार है। बस अब अगले सप्ताह की शुरूआत में उद्घाटन करने की तैयारी है।
 - राकेश सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed