{"_id":"69f9f6657f3399a5d80856bb","slug":"union-minister-harsh-malhotra-himself-filled-out-the-form-to-promote-self-enumeration-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135099-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने खुद भरा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने खुद भरा फॉर्म
विज्ञापन
- जनगणना 2027 से पहले डिजिटल प्रक्रिया तेज, 15–20 मिनट में पूरी हो रही स्व-गणना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया पूरी कर लोगों से इस अभियान में भागीदारी की अपील की। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की मौजूदगी में उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए कहा कि सटीक जानकारी ही बेहतर सरकारी नीतियों की नींव होती है। उन्होंने नागरिकों से समय रहते पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करने का आग्रह किया, ताकि योजनाएं अधिक प्रभावी बन सकें। अधिकारियों के अनुसार ‘स्व-गणना’ पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया है, जिसे मोबाइल या लैपटॉप के जरिए घर बैठे आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन और परिवार व स्थान से जुड़ी जानकारी भरनी होती है। पूरी प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक ‘सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी’ जारी होती है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। यह प्रक्रिया जनगणना 2027 की तैयारियों का अहम हिस्सा है। जनसंख्या, आवास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा डेटा सरकार की योजनाओं का आधार बनता है, इसलिए सही जानकारी देना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रक्रिया को आसान बताया, लेकिन जागरूकता की कमी और तकनीकी दिक्कतों का भी जिक्र किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर गणनाकर्मी घर-घर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कराएंगे।