फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri and Arvind Kejriwal War on social media On issue of sealing

सोशल मीडिया पर भिड़े केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जमकर हुआ वार-पलटवार

Thu, 04 Apr 2019 06:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri and Arvind Kejriwal War on social media On issue of sealing
केंद्रीय आवास व शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सीलिंग के मसले में आम आदमी पार्टी (आप) पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। पुरी ने ट्वीट कर कहा कि एक ऐसी पार्टी जिसमें न तो प्रशासन का कोई तजुर्बा है और न ही काम करने की कोई लगन, सत्ता की ललक में केवल झूठ का ही सहारा ले रही है।
विज्ञापन


इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया है कि अध्यादेश लाकर सीलिंग रोकने की अपील को उन्होंने अनसुना क्यों कर दिया? 
विज्ञापन


दरअसल, आप के लोक सभा प्रत्याशी अपने-अपने इलाकों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इसके तहत बांटे जा रहे पंफलेट में लिखा गया है कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होता तो सीलिंग नहीं होने पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की लापरवाही से दिल्ली के कारोबारी परेशान हुए हैं। इसी तरह का एक पंफलेट का सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बुधवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लिखा कि पंफलेट के रूप में झूठ का पुलिंदा बांटा गया है। 
 

पुरी ने लिखा कि दिल्ली का हर नागरिक जानता है कि गत वर्षों में हुई सीलिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भूरे लाल की अध्यक्षता में गठित एक विशेष कमेटी ने की है। इसमें केंद्र सरकार या किसी भी निगम का कोई लेना देना नहीं था। 

हरदीप सिंह पुरी पर पटलवार करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि पूरी दिल्ली के लोगों ने पुरी से सैकड़ों बार अपील की कि अध्यादेश लाकर सीलिंग रोक दो। साथ ही सवाल किया कि वह अध्यादेश क्यों नहीं लाए? लोगों को बेरोजगार कर दिया, दुकानें बंद कर दी, घर बर्बाद कर दिए। क्यों?

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस व भाजपा को विदेशों से चंदा लेने के जुर्म में दोषी पाया। मौजूदा केंद्र सरकार ने अपनी पार्टी को बचाने के लिए कानून बदल दिए। लेकिन दिल्ली के लोगों की सीलिंग रोकने के लिए केंद्र अध्यादेश क्यों नहीं ला पाई? दिल्ली के लोगों को इसका जवाब चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed