'कोई मंच नहीं, कोई बैठक नहीं': केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की ऑटो की सवारी, ड्राइवर पंकज से चुनाव पर चर्चा
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव पर चर्चा के लिए ऑटो में सवारी की। केंद्र सरकार के लाभार्थी ऑटो ड्राइवर पंकज से चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को एक ऑटो में सवारी की। इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक्स पर ऑटो चालक पंकज के साथ संवाद की एक वीडियो भी साझा की। पुरी ने एक्स पर लिखा कि कोई मंच नहीं, कोई बैठक नहीं। बस दिल्ली में यूँ ही ऑटो का सफर और चालक साहब से संवाद शुरू कर दिया।
कोई मंच नहीं, कोई बैठक नहीं......बस दिल्ली में यूँही ऑटो का सफर और चालक साहब से संवाद शुरू।
चालक पंकज जी को मोदी जी ने पक्का आवास दिया है, #PMUjjwala के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिया है....पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है।विज्ञापन
आसमान तप रहा था, धूप बरस रही थी लेकिन मोदी जी के प्रति… pic.twitter.com/9PPhZ45lYz— Hardeep Singh Puri (मोदी का परिवार) (@HardeepSPuri) May 2, 2024
उन्होंने बताया कि चालक पंकज को नरेंद्र मोदी ने पक्का आवास दिया है। पीएम उज्जवला के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिया है। पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है। आगे लिखा कि आसमान तप रहा था। धूप बरस रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति चालक साहब के प्रेम की छांव ने सब कुछ भुला दिया। सचमुच यह मेरे जीवन के कुछ अविस्मरणीय क्षणों में से एक है।