{"_id":"6afd9950fe0e2de26e042156","slug":"union-minister-acknowledges-a-decline-in-stubble-burning-incidents-in-punjab-kejriwal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163789-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्वीकार रहे पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं घटीं : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री स्वीकार रहे पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं घटीं : केजरीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने का दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि पंजाब में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। इसके बावजूद भाजपा नेता पंजाब के किसानों को निशाना बना रहे हैं।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के साथ मिलकर गंदी राजनीति के तहत दिन-रात पंजाब के किसानों को बदनाम करने में लगी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री पराली जलाने की घटनाओं में कमी की बात स्वीकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता किसानों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। केजरीवाल ने इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।