फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Education Minister did Shramdaan in the Swachhata Hi Seva campaign

Delhi NCR News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में किया श्रमदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:48 PM IST
सार

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआरएसडी कॉलेज में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। मंत्री ने छात्रों से हर सप्ताह स्वच्छता गतिविधियों के लिए समय देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म (एआरएसडी) कॉलेज के पास स्थित स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) में श्रमदान गतिविधि में भाग लिया। यह गतिविधि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर आयोजित की गई। यहां मंत्री ने कॉलेज परिवार के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया।

श्रमदान के दौरान प्रधान ने कहा कि स्वच्छता का पालन केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सब मिलकर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं। उन्होंने इस दौरान एआरएसडी कॉलेज के छात्रों से भी बातचीत की। उन्होंने युवाओं की स्वच्छता सुनिश्चित करने में भूमिका, विकसित भारत के दृष्टिकोण में उनकी प्राथमिकता, जीवन और करिअर में अनुशासन के महत्व व सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की आवश्यकता पर चर्चा की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने हर हफ्ते कम से कम एक घंटा स्वच्छता गतिविधियों के लिए समर्पित करने, स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल बनने का विशेष आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed