फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Budget decisive towards inclusive and developed India 2047: Malhotra

केंद्रीय बजट समावेशी और विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक : मल्होत्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने व्यापारियों के विशेष सम्मेलन में बजट को आर्थिक मजबूती देने वाला बताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने केंद्रीय बजट को समावेशी और विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, तकनीकी आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन का मजबूत आधार बनेगा। वह भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र लक्ष्मी नगर में आयोजित पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों के विशेष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए बजट में विकास के साथ वित्तीय अनुशासन को संतुलित रखा गया है। भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत अनुमानित है और 2026-27 में नाममात्र वृद्धि 10 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य है। राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत पर सीमित रखने का प्रयास सरकार की जिम्मेदार आर्थिक नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे आधारभूत संरचना, नई परियोजनाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एआई, क्लाउड, डेटा और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी। रेल और कनेक्टिविटी को सशक्त करने के लिए देशभर में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, नए फ्रेट कॉरिडोर और 20 राष्ट्रीय जलमार्ग विकसित किए जाएंगे, जिससे लॉजिस्टिक्स और व्यापार को लाभ होगा। आयकर में राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर पूर्ण छूट दी गई है। रक्षा बजट में ऐतिहासिक वृद्धि कर 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed