{"_id":"61f928357d974d571b1f22bb","slug":"union-budget-2022-congress-said-no-measures-have-been-taken-to-increase-the-income-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2022: कांग्रेस बोली- किसानों की आय बढ़ाने के नहीं हुए कोई उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट 2022: कांग्रेस बोली- किसानों की आय बढ़ाने के नहीं हुए कोई उपाय
Tue, 01 Feb 2022 06:01 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:01 PM IST
सार
किसानों के साथ बजट पर चर्चा करते हुए डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि सरकार ने आंदोलन को खत्म कराने के लिए कानूनों की वापसी का फैसला तो ले लिया, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर नरेश कुमार, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने बजट को किसानों के लिए बेहद निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारी भरकम वायदा किया था। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर लंबा आंदोलन भी चलाया, लेकिन इसके बाद भी सरकार किसानों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील नहीं हुई और इस बजट में भी सरकार ने एमएससी को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट में भी किसानों की उपेक्षा करना जारी रखा है।
विज्ञापन
किसानों के साथ बजट पर चर्चा करते हुए डॉक्टर नरेश कुमार ने कहा कि किसान आंदोलन में 750 से ज्यादा किसानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। किसानों ने कृषि कानूनों की वापसी के साथ-सथ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पाने को कानूनी अधिकार बनाने के लिए लंबा आंदोलन छेड़ा था। सरकार ने आंदोलन को खत्म कराने के लिए कानूनों की वापसी का फैसला तो ले लिया, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगातार किसानी की लागत बढ़ती रहेगी और इससे किसानों को फसलों पर होने वाला घाटा भी लगातार बढ़ता चला जाएगा। लेकिन उन्हें समर्थन मूल्य की गारंटी न मिलने से उन पर भारी संकट आएगा। देश के किसान इस घाटे को सहन करने की स्थिति में नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन