फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unfair for government to go SC on issue transfer posting

Delhi: ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर सरकार का SC जाना अनुचित, भाजपा बोली- बदले की भावना से काम कर रहे सीएम

Fri, 12 May 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 May 2023 09:20 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों को पूरा करने की प्रतीक्षा किए बिना ही दिल्ली सरकार ने अराजक तरीके से तत्काल स्थानांतरण की अनुमति देने के लिए अधिकारियों को बाध्य करने की कोशिश की।

विज्ञापन
unfair for government to go SC on issue transfer posting
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने ट्रांसफर पोस्टिंग के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के कदम को अचंभित करने वाला करार दिया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफर पोस्टिंग पर दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन संवैधानिक प्रावधानों को पूरा करने की प्रतीक्षा किए बिना ही दिल्ली सरकार ने अराजक तरीके से तत्काल स्थानांतरण की अनुमति देने के लिए अधिकारियों को बाध्य करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इस मामले में विफल रहने पर वह शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में वापस चले गए। दिल्ली सरकार ने कोर्ट के पूरे फैसले के आने के कुछ घंटे बाद ही सचिव सेवा आशीष मोरे को विभाग से बाहर करने की कोशिश की। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि स्थानांतरण प्रस्ताव प्रशासनिक कारणों से घोषित नहीं किया गया था, बल्कि यह अधिकारी के प्रति प्रतिशोधी पूर्वाग्रह था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed