फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Undertrial prisoner hanged himself in Tihar

Delhi: तिहाड़ में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, शौचालय में फंदे से लटका मिला शव

Fri, 26 May 2023 09:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 May 2023 09:45 PM IST
सार

मृत कैदी की पहचान इमरान उर्फ राजा है। वह मॉडल टाउन थाने में दर्ज डकैती के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वह फरवरी से जेल संख्या चार में बंद था।

विज्ञापन
Undertrial prisoner hanged himself in Tihar
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

विस्तार

तिहाड़ जेल संख्या चार में बंद एक विचाराधीन कैदी ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कैदी ने शौचालय में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन


मृत कैदी की पहचान इमरान उर्फ राजा है। वह मॉडल टाउन थाने में दर्ज डकैती के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वह फरवरी से जेल संख्या चार में बंद था। शुक्रवार सुबह 11.53 बजे एक कैदी ने उसे शौचालय में फंदे से लटकते देखा। उसे तुरंत जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिरासत में मौत का मामला होने के कारण घटना की मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। जेल में इस महीने आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इसके पहले तिहाड़ जेल संख्या नौ में जावेद नाम के कैदी ने 22 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस कैदी ने भी शौचालय में खुदकुशी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed