फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journey home for the holidays proves difficult; passengers left in distress at Anand Vihar station

Delhi NCR News: त्योहारों पर घर जाने की राह मुश्किल, आनंद विहार स्टेशन पर बेहाल यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
15 अतिरिक्त ट्रेनों के बावजूद नहीं मिली राहत, 15 से 20 ट्रेनें देरी से चलीं, प्लेटफॉर्म पर बैठने तक की जगह नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए रेलवे ने करीब 15 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन ट्रेनों की देरी और यात्रियों की भारी भीड़ से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को 15 से 20 ट्रेनें देरी से चलीं। प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलने के कारण यात्री इधर-उधर फर्श पर कपड़े बिछाकर बैठने और लेटने को मजबूर रहे।

मुजफ्फरपुर जाने वाले शिवप्रकाश ने बताया कि उनकी ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होनी थी, लेकिन बाद में शाम साढ़े छह बजे आने की सूचना दी गई। बच्चों और सामान के साथ घंटों इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गरीब रथ का इंतजार कर रहे किशोर ने बताया कि उनकी ट्रेन करीब चार घंटे लेट है। ऐसे में कमरे पर लौटने के बजाय स्टेशन पर रुकना मजबूरी है। टिकट खिड़कियों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। खुले स्थान और प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों यात्री जमीन पर बैठे-लेटे नजर आए। कई ट्रेनें चार से छह घंटे तक देरी से चल रही थीं। रैक देर से पहुंचने के कारण मुजफ्फरपुर जाने वाली विशेष ट्रेन को भी री-शेड्यूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed