{"_id":"6afd9a61290e33b52506906b","slug":"under-the-pretext-of-facilitating-a-loan-against-an-insurance-policy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163802-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर 2.76 लाख ठगे, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर 2.76 लाख ठगे, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर और यूपी में सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, छह मोबाइल फोन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों तारिफ अनवर (34), अंसार अहमद (47), ओमेश्वर दयाल शर्मा (36) और अमित कुमार शर्मा (36) को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महावीर एन्क्लेव में रहने वाले एक व्यक्ति से 2,76,012 रुपये ठगे थे। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आरोपी खुद को बैंक और बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते और उनकी जीवन बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद आवेदन शुल्क, फाइल चार्ज, जीएसटी और निकासी शुल्क सहित अलग-अलग बहानों से रुपये जमा करवाते थे।