{"_id":"69ecbbb365a8ac4aee002546","slug":"under-project-sangam-the-traffic-police-took-strict-action-against-traffic-jams-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-133710-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रोजेक्ट संगम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जाम पर की सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रोजेक्ट संगम के तहत ट्रैफिक पुलिस ने जाम पर की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
अभियान उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद चलाया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रोजेक्ट संगम के तहत बड़े स्तर पर अभियान चलाया। यह अभियान उपराज्यपाल के निर्देशों के तहत स्थानीय पुलिस, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (एमडब्ल्यूए) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
पिछले सप्ताह दिल्ली के सभी ट्रैफिक सर्किलों में जागरूकता कार्यक्रम और बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें गलत पार्किंग, बाजारों में जाम, स्कूल समय के दौरान ट्रैफिक दबाव, ई-रिक्शा अव्यवस्था और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पश्चिम पटेल नगर में आरडब्ल्यूए की मांग पर बलराज खन्ना मार्ग से ई-रिक्शा स्टैंड हटाकर सादीपुर मेट्रो स्टेशन के पीछे निर्धारित स्थान पर शिफ्ट किया गया। इससे क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। चांदनी चौक में एसपीएम मार्ग पर बढ़ते जाम को देखते हुए एनएस मार्ग से ट्रैफिक स्टाफ को तैनात किया गया, जिससे दुकानदारों और आम लोगों को राहत मिली।
नरेला मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और जाम की शिकायतों पर संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 205 चालान, 23 रेहड़ी-पटरी हटाई गई। अशोक विहार के गुलाब सिंह मार्ग स्थित कार मार्केट में डबल रो पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान में 71 वाहनों के चालान, 8 वाहन टो और 12 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं। द्वारका में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई, जिसमें करीब 150 आरडब्ल्यूए सदस्य शामिल हुए। यहां एलिफेंट चौक सेक्टर-21 के पास जाम की समस्या को एनएचएआई के सहयोग से सड़क पुनर्गठन कर हल किया गया।