फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   under construction roof collapses 4 workers buried one dies

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 4 मजदूर दबे, एक की मौत

Mon, 11 Mar 2019 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
under construction roof collapses 4 workers buried one dies
roof collapses

कोतवाली लोनी की खन्ना नगर कॉलोनी में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में सटरिंग ठेकेदार समेत चार मजदूर मलबे में दब गए। तीन मजदूरों को लोगों ने बाहर निकाला जबकि एक मजदूर करीब साढ़े तीन घंटे तक दबा रहा। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और आधे घंटे के सर्च आपरेशन के बाद दबे हुए मजदूर को बाहर निकला। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रही है।

विज्ञापन

 
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित खन्ना नगर कॉलोनी के पास ओम प्रकाश के मकान का करीब एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है। ओम प्रकाश ने जवाहर गार्डन निवासी अफरोज को सटरिंग डालने का ठेका दिया था। रविवार को ठेकेदार अपने दो और भाइयों समेत 40 मजदूरों के साथ मकान का लिंटर डालने पहुंचे। छत की ऊंचाई ज्यादा होने पर डबल सटरिंग लगाई गई थी। 200 वर्ग गज के मकान पर सुबह 10 बजे लिंटर डालने का काम शुरू हुआ। 
विज्ञापन


करीब एक बजे ठेकेदार अफरोज अपने दो भाई सरफराज, फिरोज और एक मजदूर आमिर को लेकर नीचे आए। जबकि ऊपर लिंटर डालने का काम चल रहा था। तभी लिंटर के लिए बांधी गई सटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। सटरिंग गिरते ही अफरातफरी मच गई। ऊपर काम कर रहे मजदूर पड़ोसी के मकान से उतर गए। हादसे में चार लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान ठेकेदार का भाई सरफराज मलबे में दबा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर लोनी नगरपालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और सटरिंग को हटाकर मजदूर की तलाश शुरू की। इस दौरान सरफराज का पता नहीं चला। पुलिस ने एनडीआरएफ को मौके पर बुलवाया। टीम ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से सरफराज को बाहर निकाला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीओ लोनी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले में मकान के नक्शे को लेकर जीडीए से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं, एसडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि जीडीए के अधिकारियों को बुलाया गया है। जांच कराई जा रही है कि निर्माणाधीन मकान का नक्शा पास है या नहीं। अगर नक्शा पास नहीं होगा तो मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

सरफराज की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सरफराज की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी मिलने के बाद से पत्नी सदमे में हैं। उनके भाई ने बताया कि उनके दो बेटी और दो बेटे है। वह सभी छोटे हैं। 

बिहार से कमाने के लिए आया था लोनी
मूलरूप से बिहार के रहने वाले अफरोज अपने दो भाई के साथ यहां आए थे। यहां उन्होंने सटरिंग का काम शुरू किया। कुछ समय बाद वह अपना परिवार लोनी ले आए थे। धीरे-धीरे काम बढ़ता गया। तीनों भाई एक साथ काम करते थे। सभी करीब दस साल से किराए के मकान में एक साथ रह रहे हैं।  

जाम में फंसी एनडीआरएफ की टीम
मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। टीम बंथला से लोनी तिराहा होते हुए जा रही थी, लेकिन टीम की गाड़ी लोनी तिराहा पर जाम में फंस गई। दो मिनट का रास्ते पार करने में टीम को 15 मिनट से भी ज्यादा लग गया। घटनास्थल पर मलबे में दबा मजदूर लोहे के जाल में लिपटा हुआ था। टीम ने कटिंग मशीन से पहले तो लोहे का जाल काटा। इसके बाद बाहर निकाला।

डबल सटरिंग लगाकर किया जा रहा था काम
आमतौर पर मकान बनाने के लिए सिंगल बल्ली लगाकर लेंटर डालने का काम होता है। खन्ना नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में डबल सटरिंग लगाकर काम किया जा रहा था। ठेकेदार ने पहले एक सटरिंग लगाकर उसके ऊपर दूसरी सटरिंग लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed