फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle! The two will play soccer or picketing today.

अंकल! खेलने दो फुटबाल वरना आज से देंगे धरना

Fri, 29 May 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Fri, 29 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncle! The two will play soccer or picketing today.

सोसायटी के पार्क में फुटबॉल खेलना बच्चों को भारी पड़ा गया। वैभवखंड स्थित विंडसर पार्क सोसायटी के एक रेजीडेंट पर आरोप है कि फुटबॉल खेलने पर उन्होंने एक बच्चे को बुधवार रात थप्पड़ रसीद कर दिया।

विज्ञापन


आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने बीच-बचाव करने पर उनसे भी भिड़ पड़े और धक्का दिया। जिस पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और रेजीडेेंट्स भिड़ गए। बच्चे के परिजन शिकायत लेकर थाना इंदिरापुरम पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन


रेजिडेंटस ने भी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दी, जिस पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दूसरी ओर बच्चों का कहना है कि यदि अंकल ने उन्हें खेलने नहीं दिया तो वे बृहस्पतिवार से धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव खंड स्थित विंडसर पार्क सोसायटी के पार्क में बाहरी बच्चों के खेलने पर रोक लगाई गई है। बच्चों का आरोप है कि बुधवार शाम को वे पार्क मे फुटबॉल खेल रहे थे।

एक बच्चे के घर आए रिश्तेदार का बच्चा भी खेल रहा था। बच्चों का अरोप है कि इसी दौरान सोसायटी में रहने वाले रेजिडेंट विप्लव शर्मा ने बाहरी बच्चे के खेलने पर आपत्ति जताई।

बच्चों का आरोप है कि उनकी कहासुनी हो गई और इसी दौरान उनके साथ फुटबॉल खेल रहे लक्ष्य को उन्होंने थप्पड़ मार दिया। इस बात की शिकायत आरडब्ल्यूए तक पहुंची तो एक पदाधिकारी वहां पहुंचे।

रेजिडेंट्स का आरोप है कि विप्लव शर्मा ने एक आरडब्ल्यूए पदाधिकारी को भी धक्का दिया। तब तक सोसायटी के बाकी रेजिडेंट्स इकठ्ठा हो गए और उनके पीछे भागे। तभी वह गिर गए और उनके चोट आई।

रेजिडेंट्स बुधवार की रात थाना इंदिरापुरम पुलिस में विप्लव शर्मा के खिलाफ बच्चों को खेलने और धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। विप्लव शर्मा के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर मारपीट करने और जाने से मारने के आरोप में शिकायत दी।

एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि विप्लव शर्मा का मेडिकल कराया गया, जिसमें उनके सिर पर नौ टांके आए। उनकी शिकायत पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सुदीप्तो पॉल, उनकी पत्नी, अलोक कुमार, मनीष, हेमन और तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

बच्चों ने की मीटिंग आज करेंगे विरोध
बुधवार की घटना के बाद बृहस्पतिवार को बच्चों ने सोसायटी में बैठक की। बच्चों का कहना कि पार्क में खेलने पर उन्हें धमकाया जाता है। खेलने पर कुत्ते छोड़ देने की बात की जाती है।

बच्चों का कहना था कि बुधवार की घटना के बाद से उन्हे डर लग रहा है। मीटिंग कर बच्चों ने खेलने की आजादी पाने के लिए रणनीति तैयार की। मीटिंग में तय हुआ कि शुक्रवार को सभी बच्चे विरोध करेंगे।


एसपी सिटी से मिले रेजिडेंट्स
एओए फेडरेशन और विंडसर पार्क आरडब्ल्यूए के लोग बृहस्पतिवार को पूरे मामले में एसपी सिटी अजय पाल से मिलने पहुंचे। रेजीडेंट्स ने एसपी सिटी को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed