फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unauthorized vendors now camp at the gate of Swami Dayanand and Hedgewar Hospital

Delhi NCR News: अनाधिकृत वेंडरों ने अब स्वामी दयानंद व हेडगेवार अस्पताल के गेट पर डाला डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
दो सितंबर को जीटीबी अस्पताल के सभी गेटों से हटाया गया था अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल के गेट से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) व स्वामी दयानंद अस्पताल (जनरल) के बाहर अतिक्रमण बढ़ गया है। वहीं, डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान के गेट पर भी अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। इस कारण आपातकालीन स्थिति में अस्पताल आने वाले मरीजों व अन्य लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।

दो सितंबर को पुलिस ने अन्य विभागों के साथ मिलकर जीटीबी अस्पताल के सभी गेटों से अनाधिकृत वेंडरों व अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया था। इसके बाद अनाधिकृत वेंडरों ने जीटीबी के बराबर में मौजूद इबहास व स्वामी दयानंद अस्पताल को अपना अड्डा बना लिया है। अतिक्रमण के कारण आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी जाम का सामना करना पड़ता है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। वहीं, वाहन चालकों को भी इस कारण परेशानी होती है। यहीं हाल कड़कड़डूमा स्थित डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान का है। अस्पताल के दो मुख्य गेट हैं। दोनों पर अनाधिकृत वेंडरों व अवैध रूप से खड़े वाहनों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed