फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unauthorised colonies delhi government send 12 ideas to ease some rules in centre proposal

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के प्रस्ताव पर, दिल्ली ने भेजे नियमों में ढील के लिए 12 सुझाव

Thu, 25 Jul 2019 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jul 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
unauthorised colonies delhi government send 12 ideas to ease some rules in centre proposal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार ने बुधवार को अपना जवाब भेज दिया है। दिल्ली सरकार ने नियमों में ढील देने के लिए 12 सुझाव भी केंद्र को दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की राय है कि 31 मार्च 2019 तक की सभी अनधिकृत कॉलोनियों का नियमन किया जाए। केंद्र का प्रस्ताव जनवरी 2015 तक की कॉलोनियों को ही नियमित करने का है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में मीडिया से वार्ता में कहा कि दिल्ली सरकार हर कीमत पर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना चाहती है। केंद्र के सभी प्रस्तावों पर राजी होने के साथ अपनी तरफ से भी 12 सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र इन पर सहमत नहीं होता तो भी दिल्ली सरकार उसके कदम से कदम मिलाकर चलेगी। केजरीवाल का कहना है कि केंद्र के प्रस्ताव में उस जमीन की कॉलोनियों को नियमित करने की बात है, जहां एक जनवरी 2015 तक 50 फीसदी से ज्यादा बसावट हो।

दिल्ली सरकार की राय है कि पहले फेज में इस समय सीमा को 31 मार्च 2019 रखा जाए। दूसरे फेज में एक जुलाई 2019 तक की सभी कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाए।

इसके बाद किसी इलाके में अनधिकृत कॉलोनी बसती है तो उसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए संबंधित इलाके के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी व एमसीडी अधिकारी को बर्खास्त किया जाए। इससे भविष्य में अनधिकृत कॉलोनी नहीं बसेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनी का सर्किल रेट तय करने के बारे में केंद्र का प्रस्ताव है कि संबंधित कॉलोनी के नजदीक की ऐसी कॉलोनी आधार होगी, जिसका सर्किल रेट सबसे ज्यादा होगा। दिल्ली सरकार की सलाह है कि इसे सबसे निम्न श्रेणी से एक ग्रेड नीचे रखा जाना चाहिए। इससे आम लोगों पर आर्थिक भार कम पड़ेगा।

केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र एक महीने के भीतर इसे पास करने की बात कर रहा है। आगे तीन महीने में डीडीए नक्शा तैयार करेगा। इससे करीब चार महीने का समय लगना तय है। ऐसे में दिल्ली सरकार की सलाह है कि केंद्र से पास होते ही कॉलोनियों में रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। इसके लिए आरडब्ल्यूए और सेटेलाइट से लिए गए मैप का सहारा लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed