फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Umar khalid arrest mehbooba mufti prashant bhushan yogendra yadav others reaction

उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद महबूबा मुफ्ती ने किया ट्वीट- भारत में अपराध नहीं धर्म तय करता है कौन जेल जाएगा

Mon, 14 Sep 2020 04:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Sep 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Umar khalid arrest mehbooba mufti prashant bhushan yogendra yadav others reaction
उमर खालिद

जावहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही है। विपक्षी नेताओं समेत समाज का बड़ा वर्ग उमर खालिद की गिरफ्तारी के विरोध में है। इनमें जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशांत भूषण आदि शामिल हैं। महबूबा मुफ्ती ने तो यहां तक कह दिया है कि कपिल मिश्रा और कोमल बाहर घूम रहे हैं और उमर व सफूरा जेल में हैं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारत में किसको जेल होगी किसे नहीं यह अपराध नहीं धर्म तय करता है। यह कोई संयोग नहीं है कि उमर और सफूरा जेल में हैं तो कपिल और कोमल बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन



इस मामले पर प्रशांत भूषण ने भी ट्वीट किया है कि, दिल्ली पुलिस ने येचुरी, योगेंद्र यादव, जयती घोष और अपूर्वानंद का नाम लेने के बाद जिस तरह से उमर खालिद को गिरफ्तार किया है उसके बाद दिल्ली हिंसा में हो रही जांच की प्रकृति पर को शक शेष नहीं रह जाता। यह जांच के रूप में यह मासूम प्रदर्शनकारियों को फंसाने का पुलिस का षड्यंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे देखें अन्य लोगों के ट्वीट जिन्होंने उमर खालिद की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं-

योगेंद्र यादव



कविता कृष्णम


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed