फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ugc directs universities to ban plastic bottles cup in campus delhi NCR

अब कैम्पस के अंदर नहीं जाएगा ये सब सामान, यूजीसी ने जारी किया नया निर्देश

Mon, 21 May 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
ugc directs universities to ban plastic bottles cup in campus delhi NCR
demo pic

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को नया निर्देश दिया है। इसमें कैम्पस के अंदर प्लास्टिक कप, लंच पैकैट, स्ट्रॉ, बोतल और बैग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सलाह के तौर पर कहा कि इस साल भारत विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का वैश्विक मेजबान है और इस साल की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यशून' है। इसलिए ऐसा कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह प्रोग्राम संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पर्यावरण पर सबसे बड़ा समारोह है। यूजीसी ने सभी कुलपतियों को लेटर भेजकर कहा कि प्लास्टिक के कप, उपयोग के बाद फेंकने वाले प्लास्टिक , कप, प्लेट, पॉलीस्ट्रीन फोम में बने डिब्बों और प्लास्टिक की स्ट्रॉ पर प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ugc directs universities to ban plastic bottles cup in campus delhi NCR
demo pic

लेटर में कहा गया कि ऐसे बोतल का प्रयोग न किया जाए जो एक बार यूज होने के बाद दोबारा प्रयोग में न लाया जा सके। इसके बजाय उस बोतल का उपयोग किया जाए जो दोबारा यूज में लाया जा सके। 

लेटर में इधर उधर फेंके गए प्लास्टिक पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के लिए भी कहा है। इसके लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा गया। 

इसमें कहा गया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय चाहता है कि छात्र अपने रोजाना के काम में प्लास्टिक के उत्पादों का प्रयोग कम से कम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed