{"_id":"6587a45323b39ee4470f9cda","slug":"ugc-approves-four-online-buddhist-courses-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Buddhist Course: यूजीसी ने चार ऑनलाइन बुद्धिस्ट कोर्स को दी मंजूरी, जनवरी में लें दाखिला और मई में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buddhist Course: यूजीसी ने चार ऑनलाइन बुद्धिस्ट कोर्स को दी मंजूरी, जनवरी में लें दाखिला और मई में परीक्षा
Sun, 24 Dec 2023 08:58 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:58 AM IST
सार
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहर है जनवरी सत्र से छात्रों के पास ऑनलाइन बुद्धिस्ट कोर्स में पढ़ाई का मौका भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
education
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी 2024 सेमेस्टर से छात्रों को चार ऑनलाइन बुद्धिस्ट कोर्स में पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसमें हिस्ट्री ऑफ इंडियन बुद्धिज्म, बुद्धिस्ट टूरिज्म, बुद्धिस्ट फिलॉसफी, अभिधर्म (पाली) शामिल हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इन कोर्स को यूजीसी (क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर ऑनलाइन लर्निंग कोर्स थ्रू स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स ) रैग्लयूलेशन 2021 के तहत मंजूरी दी है। जनवरी में इन कोर्स में दाखिला और मई में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहर है जनवरी सत्र से छात्रों के पास ऑनलाइन बुद्धिस्ट कोर्स में पढ़ाई का मौका भी उपलब्ध है। यह कोर्स 15 हफ्ते के होंगे, जिसमें प्रति कोर्स चार क्रेडिट मिलेंगे। इन कोर्स की पढ़ाई के बाद क्रेडिट ट्रांसफर होकर छात्रों की डिग्री में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, स्वयं प्लेटफार्म पर बौद्ध धर्म पर अध्ययन के चार कोर्स चलेंगे। इन कोर्स को इसलिए मंजूरी मिली है, क्योंकि भारत बुद्धिस्ट कल्चर और टूरिज्म का सबसे बड़ा केंद्र है। इन कोर्स के लिए भारत समेत अन्य देशों के छात्र पंजीकरण करके पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन