फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Udyog Vihar is brightened for Hapaning Haryana.

हैपनिंग हरियाणा के लिए चमकाया जा रहा है उद्योग विहार

Sun, 28 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 28 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
 Udyog Vihar is brightened for Hapaning Haryana.

हैपनिंग हरियाणा को लेकर साइबर सिटी को चमकाने की तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में उद्योग विहार की आंतरिक सड़कों को साथ-सुथरा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को गैर सरकारी संस्था उड़ान एक मीठा सपना के वालंटियरों ने कचरे से पटे उद्योग विहार के ग्रीन बेल्ट की सफाई की। प्रयास किया जा रहा है कि इंवेस्ट समिट से पहले इस कार्य को पूरा करना है।
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट को साफ-सुथरा बना कर इस पर पौधे लगाए जा रहा है। रविवार को यह काम ज्वाला मिल से इलेक्ट्रानिक सिटी तक पूरा किया गया। इस काम में नगर निगम और कॉरपोरेट कंपनी नगारो और उड़ान एक मीठा सपना संस्था मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की सदस्या सारिका भट्ट ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर पड़ी पूरी गंदगी को हटाया जा रहा है। इसकी पेंटिंग भी की जाएगी। पुरानी साइकिल को भी पेंट पर ग्रीन बेल्ट पर रखा जाएगा।

नगर निगम की ओर से इस काम के लिए पौधे और मिट्टी मुहैया कराई जा रही है। उद्योग विहार में पिछले काफी समय से गंदगी का ढेर लगा है।

उद्यमियों की बार-बार शिकायत के बाद भी इस दिशा में कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर अब हैपनिंग हरियाणा को लेकर नगर निगम का पूरा अमला यहां सफाई करने में जुट गया है। उद्यमियों का कहना है कि इसी बहाने क्षेत्र को गंदगी से निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed