फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Udhampur express will run from 20 October vaishno devi goers will get benifit

20 से पटरी पर दौड़ेगी उधमपुर एक्सप्रेस, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Sat, 17 Oct 2020 04:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2020 04:01 PM IST
सार

- कोरोना संक्रमण के चलते बंद था ट्रेन का संचालन
- मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
Udhampur express will run from 20 October vaishno devi goers will get benifit
उधमपुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 मार्च से निरस्त चल रही जम्मूतवी (प्रयागराज-उधमपुर) एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। 20 अक्तूबर से यह ट्रेन पटरी पर दौड़ने लगेगी। सात माह बाद ट्रेन का संचालन शुरू होने से खुर्जा-मेरठ रेलवे मार्ग पर यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, मां वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


 कोरोना संक्रमण के चलते देश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगने से पूर्व समस्त यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। जिले से जम्मू के लिए एकमात्र गुजरने वाली यात्री ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। वहीं, रेलवे द्वारा 12 मई से 30 वातानुकूलित स्पेशल और एक जून से 200 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाईं गई। लेकिन प्रयागराज संगम से उधमपुर जाने वाली जम्मूतवी का संचालन अभी तक रेलवे द्वारा शुरू नहीं किया गया था।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन पीके गुप्ता ने बताया कि रेलवे मुख्यालय से जम्मूतवी के संचालन को लेकर आदेश प्राप्त हो गया है। जम्मूतवी ट्रेन का पूर्व की समय सारणी के अनुसार सप्ताह में दो-दो दिन संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed